ब्रेकिंग
Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर

18 घंटे में ही वापस हुआ ब्याज कटौती का आदेश, PPF-FD पर पुरानी दर से मिलता रहेगा रिटर्न

DESK : 18 घंटे में ही केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती करने का फैसला वापस ले लिया है. इसकी जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर दी है. वित्त मंत्री के

18 घंटे में ही वापस हुआ ब्याज कटौती का आदेश, PPF-FD पर पुरानी दर से मिलता रहेगा रिटर्न
Anamika
2 मिनट

DESK : 18 घंटे में ही केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती करने का फैसला वापस ले लिया है. इसकी जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर दी है. 

वित्त मंत्री के इस ट्वीट के बाद करोड़ो लोगो ने राहत की सांस ली है. अब सरकार के इस आदेश के वापस लेने के बाद आम लोगों को PPF-FD पर पुरानी दर से ही रिटर्न मिलेगा. 

बता दें कि बुधवार को सरकार ने एक अप्रैल 2021 से छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज की दर को घटा दिया था.  वित्त वर्ष की पहली तिमाही में योजनाओं पर बयाज दर घटा दी गई है, जिसकी चारों तरफ से निंदा हो रही थी. लेकिन अब सरकार ने ये फैसला वापस ले लिया गया है. भारत सरकार की लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरें उन दरों पर बनी रहेंगी, जो 2020 2021 की अंतिम तिमाही में मौजूद थीं. इन योजनाओं में किसान विकास पत्र (KVP), वरिष्‍ठ नागर‍िक बचत योजना (SCSS), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एवं सुकन्या समृद्धि योजना शामिल हैं.