ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, इस तारीख तक तैयार होगी राम दरबार मूर्ति

सिर्फ 'राम दरबार' की मूर्ति नहीं, बल्कि अन्य 7 मंदिरों की मूर्तियां जयपुर में तैयार हो रही हैं. 'राम दरबार' की मूर्ति 31 जनवरी या 15 फरवरी तक पूरी हो सकती है.

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, इस तारीख तक तैयार होगी राम दरबार मूर्ति
User1
2 मिनट

Ayodhya Ram temple: अयोध्या राम मंदिर को लेकर नया अपडेट सामने आया है. राम दरबार मूर्ति की प्रगति के बारे में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया है कि सिर्फ 'राम दरबार' की मूर्ति नहीं, बल्कि अन्य 7 मंदिरों की मूर्तियां जयपुर में तैयार हो रही हैं. 'राम दरबार' की मूर्ति 31 जनवरी या 15 फरवरी तक पूरी हो सकती है.

वहीं दूसरी ओर राम मंदिर के भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय समीक्षा बैठक भी सोमवार से होगी. इस बैठक को लेकर समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र रविवार की सायं अयोध्या पहुंच गए. उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद श्रीरामजन्म भूमि में निर्माणाधीन कार्यों का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परकोटे व लोअर प्लिंथ में अलग-अलग लगाए जाने वाले रामायण के एपिसोड को लेकर विशेषज्ञों से चर्चा की.

इस बारे में तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर के लोअर प्लिंथ में वाल्मीकि रामायण के संस्कृत श्लोकों के साथ उनका हिंदी व अंग्रेजी में अनुवाद लिखा भी अंकित किया जा रहा है. इसके साथ ही यहां वाल्मीकि रामायण के सम्बन्धित प्रसंगों के थ्रीडी चित्र भी बनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि लोअर प्लिंथ में रामायण के 80 प्रसंगों को चिह्नित किया गया है. उन्होंने बताया कि रविवार की बैठक में सम्बन्धित निर्माण के विशेषज्ञों ने अपना-अपना प्रजन्टेशन भी प्रस्तुत किया.

चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि इसी तरह परकोटा में रामायण के 85 प्रसंगों के चित्र ब्रांज मेटल पर लगाए जा रहे हैं. बताया गया कि इसकी पैमाइश के दौरान प्रसंगों के अनुसार अलग-अलग साइजों के चित्रों को लगाने की सहमति बनी. उन्होंने बताया कि इसको लेकर भी सम्बन्धित विशेषज्ञों ने अपना-अपना प्रजन्टेशन दिया. 

टैग्स