ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: पीएम मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे धर्म ध्वजा, अयोध्या में कड़े सुरक्षा इंतजाम

अयोध्या में आज ऐतिहासिक पल आने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम मंदिर के मुख्य शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे। शहर राममय माहौल में डूबा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: पीएम मोदी आज राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे धर्म ध्वजा, अयोध्या में कड़े सुरक्षा इंतजाम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan :  अयोध्या आज एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर धर्म ध्वजा फहराएंगे। इस समारोह के साथ संदेश जाएगा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। पूरे अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल है और शहर राममय दिखाई दे रहा है। धर्म ध्वजा फहराने का शुभ कार्य अभिजीत मुहूर्त में 11:52 बजे से 12:35 बजे के बीच किया जाएगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह अयोध्या पहुंचे, जहां साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके तुरंत बाद पीएम मोदी ने रामपथ पर भव्य रोड शो किया। सड़क किनारे खड़े हजारों लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच प्रधानमंत्री के काफिले पर फूल बरसाए। भारी भीड़ इस ऐतिहासिक आयोजन की गवाही दे रही थी।


प्रधानमंत्री इसके बाद राम मंदिर परिसर पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन का कार्यक्रम जारी है। पीएम मोदी ने इस पावन कार्य के लिए व्रत रखा है। सोमवार को उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था— “श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं।” उनके इस संदेश ने देशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल और गहरा कर दिया।


ध्वजारोहण समारोह को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पूरे अयोध्या में हर तरफ सुरक्षा बल तैनात हैं। 14 एसपी स्तर के अधिकारियों सहित करीब 7000 जवान सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और इंटेलिजेंस टीमें चौकन्नी हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


ध्वजा विशेष रूप से रक्षा मंत्रालय की गाइडलाइंस के अनुसार बनाया गया है। गुजरात के अहमदाबाद के एक पैराशूट विशेषज्ञ ने इसे तैयार किया है। इसका वजन दो से तीन किलो के बीच है। यह झंडा 161 फीट ऊंचे मंदिर के मुख्य शिखर और 42 फीट ऊंचे पोल के अनुरूप डिजाइन किया गया है। ध्वजा की मजबूती, गुणवत्ता और पारंपरिक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए इसे विशेष सामग्री से तैयार किया गया है।


इसके अलावा इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु और गणमान्य अतिथि शामिल हो रहे हैं। प्रमुख मेहमानों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं। कुल आठ विशिष्ट अतिथियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। पूरा मंदिर परिसर सुंदर फूलों, रांगोली और पारंपरिक सजावट से सजाया गया है, जो दिव्य आध्यात्मिक माहौल का अनुभव करा रहा है।


अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराने का यह क्षण न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव का दिन है। सदियों से चले आ रहे संघर्ष, आस्था और धैर्य की परिणति रूप में यह समारोह इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है। पीएम मोदी द्वारा ध्वजारोहण के साथ यह संदेश पूरे विश्व में जाएगा कि भारत में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर एक नई ऊंचाई पर पहुंच चुकी है। रामनगरी अयोध्या में आज का दिन सिर्फ ध्वजारोहण का ही नहीं, बल्कि देश की भावनाओं, आस्था और विरासत के पुनर्जागरण का प्रतीक बन गया है। पूरे देश की निगाहें इस पवित्र क्षण पर टिकी हैं।