ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

अगस्त में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद, 15 से 17 अगस्त तक लगातार 3 दिन नहीं होगा कामकाज

अगस्त में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। 5 रविवार, 2 शनिवार और विभिन्न राज्यों में 7 क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। 15 से 17 अगस्त तक लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ग्राहकों को सलाह है कि बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

DELHI
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: आज 27 जुलाई है और 4 दिनों बाद नए महीने अगस्त की शुरुआत होगी। अगस्त महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगस्त माह में 5 संडे और दूसरे चौथे शनिवार के अलावे 7 दिन अलग-अलग राज्यों व शहरों के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप अन्य दिन बैंक जाकर अपना जरूरी काम करा सकते हैं। यह जान लें कि किस-किस दिन बैंक बंद रहेगा नहीं तो बैंक से वापस लौटना पड़ सकता है। 


3 दिन लगातार बैंक बंद

15 से 17 अगस्त तक देश के ज्यादातर जगहों पर लगातार 3 दिन बैंकों बंद रहेगा। इस दौरान किसी तरह का कारोबार नहीं होगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को जन्माष्टमी और 17 अगस्त को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। 3, 10, 17, 24, 31 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेगा। 9 अगस्त को सेकंड Saturday और रक्षा बंधन के चलते बैंक बंद रहेगा। 


मणिपुर में 13 अगस्त को देशभक्ति दिवस और 19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती को लेकर बैंक बंद रहेगा। 23 अगस्त को चौथे शनिवार को लेकर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेगा। 25 अगस्त को असम में श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि के मौके पर बंद बंद रहेगा। 


तो वही 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी को लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, बैंगलोर, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेगा। 28 अगस्त को नुआखाई और गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) को लेकर ओडिशा और गोवा में बैंक बंद रहेगा। 


इस तरह अलग-अलग प्रदेशों मे अगस्त महीने में 14 दिन बैकों में कामकाज नहीं होगा। हालांकि इस दौरान आप पैसों का लेनदेन ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए कर सकेंगे। बैंकों की छुट्टियों से इस पर किसी तरह का कोई असर पड़ने वाला नहीं है। वही यूपीआई से भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में किसी तरह की दिक्कत बैकों के बंद रहने के कारण नहीं होगी। 

टैग्स