ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

'देश को पढ़े-लिखे PM की जरूरत' : CUET में तकनीकी गड़बड़ी पर केजरीवाल ने मोदी सरकार पर बोला हमला

CUET-UG 2026 परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी और देरी को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि देश को एक पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री की जरूरत है। वहीं एनटीए ने तकनीकी खामी के लिए

दिल्ली न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश को एक पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री की जरूरत है।


दरअसल, देश के कई परीक्षा केंद्रों पर CUET-UG 2026 की परीक्षा तकनीकी कारणों से प्रभावित हुई थी। कई छात्रों को सर्वर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। इसी मुद्दे को लेकर केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा। केजरीवाल की यह टिप्पणी आप नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के एक पोस्ट के जवाब में आई। 


आतिशी ने वाराणसी के लोहता स्थित शीतला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परीक्षा केंद्र की तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया था कि सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण छात्रों की परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे शुरू होने वाली परीक्षा सुबह 10:50 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाई थी, जिससे छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने भी स्वीकार किया कि 30 मई को कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा में देरी हुई। एजेंसी ने बताया कि यह समस्या उसके सर्विस प्रोवाइडर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की तकनीकी खामी के कारण उत्पन्न हुई थी।


एनटीए ने एक्स पर जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है और प्रभावित उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय देकर परीक्षा आयोजित की जा रही है, ताकि किसी भी छात्र को नुकसान न हो। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि सुबह की पाली के सभी अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा समय दिया गया। दोपहर की पाली की परीक्षा का समय भी बदला गया। अभ्यर्थियों को दोपहर 2:30 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया और परीक्षा निर्धारित समय 3 बजे के बजाय शाम 4 बजे शुरू कराई गई। एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

टैग्स