ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

मंदिरों की तरह मदरसों और मस्जिदों में भी लगाए जाएं CCTV कैमरे, संसद में बोले रामायण के ‘राम’

सांसद और रामायण में ‘राम’ की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने संसद में मस्जिदों और मदरसों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों के तहत सभी धार्मिक स्थलों पर कैमरा अनिवार्य होना चाहिए।

DELHI
केंद्र सरकार से की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: भाजपा सांसद और रामायण सीरियल में ‘राम’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने संसद में कहा कि जिस तरह देशभर के मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे में सीसीटीवी लगाये जाते हैं, उसी तर्ज पर मदरसों और मस्जिदों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की। अरुण गोविल ने कहा कि मस्जिदों में अब तक यह व्यवस्था लागू नहीं है, जबकि मस्जिदें भी सार्वजनिक स्थल हैं।


लोकसभा में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर बोलते हुए अरुण गोविल ने कहा कि देशभर में मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल सहित अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। ये कैमरे सुरक्षा, पारदर्शिता और अपराध-निरोधक व्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। किसी भी अनहोनी की स्थिति में ये जांच में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह मदरसों और मस्जिदों में भी सीसीटीवी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।


सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मस्जिदों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए सुरक्षा मानकों का पालन करना उतना ही आवश्यक है, जितना अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का सहित कई मुस्लिम देशों के मस्जिदों और मदरसों में सुरक्षा के मद्देनजर कैमरे लगाए जाते हैं। जब वहां यह व्यवस्था लागू है, तो भारत में क्यों नहीं इसे लागू किया जा रहा है। मस्जिदों और मदरसों में सीसीटीवी लगाने में संकोच किस बात है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से अनुरोध किया है कि इस विषय को गंभीरता से लें।


टैग्स