ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सानिया के हाथ में लगी अर्जुन तेंदुलकर के नाम की मेहंदी, कई बड़े सितारों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी 3 मार्च की रात धूमधाम से आयोजित की गई। इस खास मौके पर तेंदुलकर परिवार का शाही अंदाज देखने को मिला। समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार उन्हें शेयर कर रहे हैं।

महाराष्ट्र न्यूज
मेहंदी और संगीत का फोटो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक के मेहंदी और संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी की रस्मों में कई बड़े सितारों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए। अर्जुन 5 मार्च को सानिया चंडोक को शादी करेंगे। शादी की रस्में शुरू हो गई है। 


अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी 3 मार्च की रात धूमधाम से आयोजित की गई। इस खास मौके पर तेंदुलकर परिवार का शाही अंदाज देखने को मिला। समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार उन्हें शेयर कर रहे हैं। मेहंदी फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन तेंदुलकर और उनकी मंगेतर सानिया चंडोक साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब जच रहे हैं। एक वीडियो में दोनों अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। 


एक तस्वीर में अर्जुन अपनी होने वाली पत्नी सानिया चंदोक और परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। पूरा परिवार पारंपरिक परिधानों में बेहद आकर्षक लग रहा था। अर्जुन और सानिया दोनों एथनिक लुक में जच रहे थे। अर्जुन हाल ही में आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त थे और मुंबई की एक लोकल लीग में भी खेलते नजर आए थे।


समारोह की अन्य तस्वीरों में तेंदुलकर और चंदोक परिवार साथ दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को होने वाली है, जिसमें कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभावना है। शादी को कवर करने पहुंचे पत्रकारों का सचिन तेंदुलकर ने मुस्कुराते हुए अभिवादन किया और हाथ हिलाकर सभी का धन्यवाद किया।


मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी हो चुकी हैं और अब 5 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। खास बात यह है कि उसी दिन भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला भी खेला जाना है, ऐसे में माना जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर समेत कई बड़ी हस्तियां मैच में मौजूद नहीं रह पाएंगी।

सानिया के हाथ में लगी अर्जुन तेंदुलकर के नाम की मेहंदी, कई बड़े सितारों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ासानिया के हाथ में लगी अर्जुन तेंदुलकर के नाम की मेहंदी, कई बड़े सितारों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ासानिया के हाथ में लगी अर्जुन तेंदुलकर के नाम की मेहंदी, कई बड़े सितारों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ासानिया के हाथ में लगी अर्जुन तेंदुलकर के नाम की मेहंदी, कई बड़े सितारों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा

टैग्स