ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Assembly by-election 2025: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान, जानिए.. पूरा शेड्यूल

Assembly by-election 2025: भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को गुजरात, केरल, पंजाब, और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।

Assembly by-election 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Assembly by-election 2025: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को चुनाव आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के इन पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। 


आयोग ने नॉटिफिकेशन जारी कर बताया कि उपचुनाव 19 जून को होंगे और मतगणना 23 जून को होगी। सभी सीटें इस्तीफे या निधन के कारण खाली हुई हैं। जिन सीटों पर चुनाव होंगे, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर, केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना पश्चिम, और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीटें शामिल हैं।


पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई है। गुजरात में कादी सीट भाजपा विधायक करसनभाई पंजाबभाई सोलंकी के निधन के कारण खाली हुई, जबकि विसावदर सीट आम आदमी पार्टी के विधायक भयानी भूपेंद्रभाई गंडूभाई के इस्तीफे से रिक्त हुई। 


वहीं केरल की नीलांबुर सीट एलडीएफ समर्थित विधायक पी.वी. अनवर के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। वहीं, पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट मौजूदा विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण रिक्त हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता