ब्रेकिंग
‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट

आज अमृत भारत रेल स्टेशनों की नींव रखेंगे PM मोदी, बिहार को भी देंगे करोड़ों की सौगात

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को अमृत भारत योजना के तहत देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव रखेंगे। जिसपर करीब 1

आज अमृत भारत रेल स्टेशनों की नींव रखेंगे PM मोदी, बिहार को भी देंगे करोड़ों की सौगात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को अमृत भारत योजना के तहत देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव रखेंगे। जिसपर करीब 19 हजार करोड़ रुपये की खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री बिहार को भी करोड़ों रुपए की सौगात देंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 से अधिक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास तथा 1585 से अधिक नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज और आरयूबी/ एलएचएस का लोकार्पण करेंगे। इनमें बिहार के 33 स्टेशन एवं 72 आरओबी/आरयूबी/एलएचएस भी शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडल के अंतर्गत 3029 करोड़ रुपये की लागत से कुल 38 स्टेशनों के पुनर्विकास तथा 29 आरओबी तथा 50 आरयूबी/एलएचएस का शिलान्यास/लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे।


जिसके तहत पूर्व मध्य रेल के 38 स्टेशनों में से बिहार में 22, झारखंड में 14 एवं उत्तर प्रदेश में 02 स्टेशनों का पुनर्विकास होना है। वहीं पूर्व मध्य रेल के 29 आरओबी में से बिहार मे 27, झारखंड में 12 एवं उत्तर प्रदेश में 01 तथा 50 आरयूबी/ एलएचएस में बिहार में 23, झारखंड में 22 एवं उत्तर प्रदेश में 02 आरयूबी और एलएचएस शामिल हैं।अमृत भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है।


डीडीयू के आठ स्टेशनों, डेहरी ऑन सोन, बिक्रमगंज, पीरो, रफीगंज, गुरारू, नबीनगर, हैदर नगर तथा मोहम्मदगंज स्टेशनों के अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास का शिलान्यास किया जायेगा। साथ ही नवनिर्मित 11 रोड ओवर ब्रिज तथा 18 आरयूबी/एलएचएस का लोकार्पण किया जाएगा। जबकि दानापुर मंडल के अंतर्गत 171 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नवादा, लखीसराय एवं चौसा स्टेशनों के विकास का शिलान्यास किया जायेगा।