ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बड़ा हादसा टला: एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फ्लाइट का टायर फटा, बाल- बाल बची 41 यात्रियों की जान

Flight Tyre Burst: बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 का टायर फट गया। विमान में सवार 41 लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद बिलासपुर से आगे जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई।

Flight Tyre Burst
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Flight Tyre Burst: दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट की शुक्रवार को बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक टायर फट गया। विमान में 37 यात्री और 4 क्रू सदस्य समेत कुल 41 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई।



न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड कर रही थी। इसी दौरान विमान के बाईं ओर का टायर पंचर होकर फट गया।



टायर फटने के बावजूद विमान सुरक्षित रूप से रनवे पर रुक गया। इसके बाद विमान में सवार सभी 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया।



अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद अलायंस एयर ने बिलासपुर से आगे जाने वाली अपनी फ्लाइट को भी रद्द कर दिया। घटना के कारणों और विमान में आई तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता