ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

All Party Meeting on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक शुरू, शाह और राहुल गांधी समेत ये नेता शामिल

All Party Meeting on Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक

All Party Meeting on Pahalgam Attack
दिल्ली में सर्वदलीय बैठक शुरू
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

All Party Meeting on Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक शुरू हो गई है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं।


सर्वदलीय बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, जेपी नड्डा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, बीजू जनता दल से सस्मित पात्रा, डीएमके नेता त्रिची शिवा, आप सांसद संजय सिंह सर्वदलीय बैठक में मौजूद हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय संसदीय कार्य सचिव, आईबी डायरेक्टर मौजूद है।


सर्वदलीय बैठक से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई अहम और बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों से पाकिस्तान पूरी तरह से बिलबिला उठा है। हर किसी की नजर इस बैठक पर है। बैठक के बाद भारत की अगली रणनीति के बारे में जानकारी सामने आएगी।