ब्रेकिंग
गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦नकली दवाओं पर बिहार सरकार का एक्शन! : पटना के GM रोड दवा मंडी में औषधि विभाग की रेड✦'जब हमारी गोली लगेगी ना...' सैफ अली खान को जान से मारने की मिली धमकी

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

DESK: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार को निधन हो गया। नदवी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार को निधन हो गया। नदवी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें रायबरेली से लखनऊ लाकर अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। उन्होंनेडालीगंज स्थित नदवा मदरसे में आखिरी सांस ली।


93  साल के मौलाना राबे हसनी नदवी भारत के एक इस्लामिक विद्वान थे। नदवी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष और  लखनऊ में स्थित धार्मिक शिक्षा के एक महत्वपूर्ण केंद्र नदवतुल उलेमा के अध्यक्ष भी थे। इसके साथ ही वे मुस्लिम वर्ल्ड लीग के संस्थापक सदस्य आलमी रबिता अदब-ए-इस्लामी, रियाद के उपाध्यक्ष भी थे।


नदवी का जन्म एक अक्टूबर 1929 को यूपी के रायबरेली में हुआ था। नदवी ने रायबरेली में अपने परिवार मकतब से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की और उच्च अध्ययन के लिए दारुल उलूम नदवतुल उलमा में शामिल हो गए थे। वह लगातार छह बार से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष रहे।  

टैग्स