ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

मुंबई मिलन!: सलमान खान से मिले अखिलेश यादव, बीमार पिता सलीम खान की सेहत की ली जानकारी

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मुंबई में अभिनेता सलमान खान से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने सलमान के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत का हाल जाना। मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

महाराष्ट्र न्यूज
अखिलेश ने शेयर की फोटो
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुंबई में बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने इस मुलाकात की एक तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। अखिलेश यादव सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत का हाल जानने पहुंचे थे। हालांकि इस मुलाकात को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


एक्स पर तस्वीर शेयर कर लिखा ‘मुंबई मिलन’

अखिलेश यादव ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में ‘मुंबई मिलन’ लिखा। तस्वीर में दोनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट होते ही यह फोटो वायरल हो गई और कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल गए। वहीं, फैंस इस मुलाकात के पीछे की वजह को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।


लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं सलीम खान

बता दें कि सलमान खाने के पिता सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह ब्रेन से जुड़ी समस्या के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया।


18 फरवरी को अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। डॉक्टरों के अनुसार यह ब्रेन सर्जरी नहीं बल्कि एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज का पता लगाया जाता है।


राजनेताओं से पुराने संबंध

सलमान खान के परिवार के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पुराने संबंध रहे हैं। इससे पहले भी अखिलेश यादव और अन्य कई बड़े नेता सलमान खान और सलीम खान से मुलाकात कर चुके हैं। सलीम खान बॉलीवुड के दिग्गज लेखक हैं और उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद कई बड़ी हस्तियां उनका हालचाल जानने पहुंच चुकी हैं।





टैग्स