ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद बोले अखिलेश यादव..शंकराचार्य जी का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत होगा

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि इस आशीर्वाद से नकली संतों का अंत होगा और कोई भी शुभ काम शुरू होने से पहले साधु-संतों का आशीर्वाद लेना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश न्यूज
योगी सरकार पर साधा निशाना!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। बिना किसी का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि 'सबसे बड़ी बात यह है कि शंकराचार्य जी का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है। 


ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गौ रक्षा अभियान के तहत बुधवार को लखनऊ पहुंचे थे। उनसे मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत की। कहा कि हम राजनीतिक लोग हैं। आज के समय में सोशल मीडिया इतना हावी है कि हर व्यक्ति राजनीतिक अटकलें लगाने के लिए स्वतंत्र है। 


लेकिन मैं केवल शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने आया था। कोई भी शुभ काम शुरू होने से पहले साधु-संतों का आशीर्वाद मिल जाए, इससे अच्छा और क्या हो सकता है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि शंकराचार्य जी का आशीर्वाद मिलने से नकली संतों का अंत होने जा रहा है।

टैग्स