ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के बदले सुर, रक्षा मंत्री ने कहा..भारत हमला रोक दे, तो हम भी कोई एक्शन नहीं लेंगे

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई है। कल तक जो भारत पर हमले की बात कह रहा था, आज उसने सरेंडर बोल दिया है। पाकिस्तान अब जवाबी कार्रवाई करने के पक्ष में नहीं है।

Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई। इसका बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बुधवार की रात करीब 1 बजे पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने को तबाह कर दिया। इस हमले में कई आतंकी मारे गए गये। इन आतंकियों में मोस्ट वांटेड मसूद अजह के परिवार के 14 लोग भी शामिल हैं।  इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और जिसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दिया गया। 


पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई है। कल तक जो भारत पर हमले की बात कह रहा था, आज उसने सरेंडर बोल दिया है। पाकिस्तान अब जवाबी कार्रवाई करने के पक्ष में नहीं है। भारतीय सेना के एक्शन के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है यदि भारत हमला रोक दे तो हम भी कोई एक्शन नहीं लेंगे।


पाकिस्तान के एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में रक्षामंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि अगर भारत हमला रोक दे, तो हम भी कुछ नहीं करेंगे। हम भारत के खिलाफ कोई दुश्मनी वाली कार्रवाई नहीं करेंगे। हम तो सिर्फ अपनी जमीन की हिफाजत कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीते दो सप्ताह से पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वो भारत के खिलाफ कोई भी हमला शुरू नहीं करेगा। लेकिन यदि हम पर भारत हमला करेगा, तो जवाब जरूर मिलेगा।


ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि भारत की सैन्य कार्रवाई को चीन “दुखद” मानता है। भारत और पाकिस्तान दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और चीन के भी पड़ोसी हैं। चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है, लेकिन वह सभी पक्षों से शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील करता है। चीन ने भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने को कहा है। चीन के प्रवक्ता ने कहा कि हालात को और बिगाड़ने वाले किसी भी कदम से बचें और शांतिपूर्ण तरीके से मसले को सुलझाएं।

टैग्स