ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बैकफुट पर आया पाकिस्तान, जंग से पहले ही घोषित कर दिया य़ुद्धविराम

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित जंग के पहले ही पाकिस्तान ने हथियार डाल दिए हैं. पाकिस्तान ने युद्ध से पहले ही युद्धविराम घोषित कर दिया है.

Operation Sindoor
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Operation Sindoor: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। इस सैन्य कार्रवाई में करीब 90 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।


हमले के बाद से पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है। जो पाकिस्तान अब तक परमाणु हमले और जोरदार जवाब की धमकियां देता आया था, अब रक्षात्मक रुख अपनाता नजर आ रहा है। भारत की इस सैन्य कार्रवाई को कुछ विश्लेषकों ने दोनों देशों के बीच संभावित युद्ध की शुरुआत के संकेत के रूप में देखा था। मगर पाकिस्तान ने इससे पहले ही युद्धविराम की घोषणा कर दी।


पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, "अगर भारत और कोई कार्रवाई नहीं करता, तो हम भी कुछ नहीं करेंगे।" हालांकि शुरू में ख्वाजा आसिफ ने भारत पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि यह हमला भारत ने अपने हवाई क्षेत्र से किया है। 


उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान इसका "माकूल जवाब" देगा लेकिन कुछ ही घंटों में उनका सुर बदल गया, और उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान तब तक कुछ नहीं करेगा जब तक भारत कोई और कदम नहीं उठाता।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता