ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, राज्यों के मुख्य सचिव और DGP भी मौजूद

Operation Sindoor: सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में बने हालात के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक बुला ली है. सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के एलजी के अलावे राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मौजूद हैं.

Operation Sindoor
शाह ने बुलाई बड़ी बैठक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। सेना ने पाकिस्तान के कुछ इलाकों और पीओके में मौजूद आतंकवादियों के ठिकानों पर देर रात मिसाइलें दागीं, जिसमें एक सौ से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है।


दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2 बजे से एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। यह बैठक भारत के सीमावर्ती राज्यों की सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। इस उच्चस्तरीय बैठक में सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक (DGP) और मुख्य सचिव शामिल होंगे।


बैठक में शामिल होने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, लद्दाख (LG), जम्मू-कश्मीर (LG) शामिल हैं। इस बैठक को सीमावर्ती इलाकों में राष्ट्रीय सुरक्षा, घुसपैठ की रोकथाम, और समन्वित खुफिया तंत्र को मजबूत करने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता