वायरल फोटो पर बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई: हथियार लहराने वाले प्राइवेट ड्राइवर की सेवा समाप्त जूनियर ट्रंप ने किया ताज का दीदार, अपनी फ्रेंड बेटिना संग डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो इलाज में बड़ी लापरवाही: वार्ड ब्वॉय ने बच्चे की आंख पर लगा दिया फेवीक्विक, परिजनों के हंगामे के बाद CMO ने बिठाई जांच थ्रोबॉल चैम्पियनशिप पटना में सम्पन्न: स्कॉलर्स अबोड स्कूल ने दोनों वर्गों में जीता खिताब दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग आ रहा बिहार, तमिलनाडु से 96 चक्कों की स्पेशल रथ पर कल होगा रवाना Bihar News: BJP में काम करने वाले 'मंत्रियों' का वैल्यू नहीं ! जिनके कार्यकाल में उद्योग विभाग को पंख लगे, भाजपा नेतृत्व ने इस बार घर बिठा दिय़ा, X पर ट्रे्ंड कर रहे 'नीतीश मिश्रा'... BIHAR: घर के बाहर गाड़ी लगाना पड़ गया महंगा, नई बाइक में बदमाशों ने लगा दी आग Bihar News: BJP में काम करने वाले 'मंत्रियों' का वैल्यू नहीं ! जिनके कार्यकाल में उद्योग विभाग को पंख लगे, भाजपा नेतृत्व ने इस बार घर बिठा दिय़ा, X पर ट्रे्ंड कर रहे 'नीतीश मिश्रा' मुजफ्फरपुर में भीषण चोरी का खुलासा, 40 लाख का गहना बरामद, तीन आरोपी भी गिरफ्तार Begusarai firing : बेगूसराय में जमीन विवाद पर फायरिंग, गर्भवती महिला ने पुलिस पर पिटाई के गंभीर आरोप, दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा
1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Thu, 02 Oct 2025 04:58:14 PM IST
प्रतिकात्मक - फ़ोटो Google
Aadhaar card fees hike: आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाना अब आपकी जेब पर असर डालेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार से संबंधित कई सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नए दरें 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी हैं, जो 30 सितंबर 2028 तक मान्य रहेंगी।
इसके बाद, अगला शुल्क चक्र 1 अक्टूबर 2028 से 30 सितंबर 2031 तक प्रभावी होगा। UIDAI के नए शुल्क ढांचे के तहत, जिन सेवाओं के लिए पहले 50 या 100 देने होते थे, अब उनके लिए 75 और 125 चुकाने होंगे। वर्ष 2028 से यह शुल्क और बढ़ा दिए जाएंगे।
UIDAI के अनुसार, आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि जैसी जनसांख्यिकी जानकारी अपडेट कराने के लिए अब 75 चुकाने होंगे, जो पहले 50 में होती थी। वहीं, फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन या फोटो जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अब 125 का शुल्क देना होगा, जो पहले 100 था।
UIDAI ने 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों/किशोरों के लिए एक बार बायोमेट्रिक अपडेट मुफ्त रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, 7 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2026 तक यह सेवा बिना किसी शुल्क के उपलब्ध रहेगी। हालांकि, अन्य आयु वर्गों के लोगों को बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर 2025–2028 के बीच 125 और 2028–2031 के दौरान 150 चुकाने होंगे।
यदि कोई व्यक्ति myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दस्तावेज़ अपडेट करता है, तो यह सेवा 14 जून 2026 तक पूरी तरह मुफ्त है। लेकिन यही काम अगर कोई व्यक्ति आधार सेवा केंद्र पर करवाता है, तो उसे अब 75 देने होंगे, जो पहले 50 था। आधार की रंगीन कॉपी या eKYC प्राप्त करने पर अब 40 रुपए और 50 (2028–2031) चुकाने होंगे।
UIDAI ने घरेलू आधार सेवा का भी शुल्क निर्धारित किया है। यदि कोई व्यक्ति अपने घर पर आधार अपडेट कराना चाहता है, तो उसे 700 (GST सहित) देने होंगे। उसी घर में यदि अन्य सदस्य भी सेवा लेते हैं, तो प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति पर 350 का शुल्क लगेगा।
UIDAI का कहना है कि शुल्क में यह बदलाव सेवाओं की निरंतरता, दक्षता और समय पर अपडेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही, बच्चों के लिए विशेष छूट देकर बचपन में आधार की सटीकता सुनिश्चित करने की दिशा में भी कदम उठाया गया है।