ब्रेकिंग न्यूज़

Anant Singh : अनंत सिंह को कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हुई बिहार पुलिस, दो अन्य आरोपी के साथ CJM के सामने होगी पेशी Anant Singh: अनंत सिंह के गिरफ्तार होते ही चर्चा में आए दोनों जुड़वा बेटे, जानिए कहां तक की है पढ़ाई और चुनाव लड़ने को लेकर क्या है विचार? Bihar Politics: बेगूसराय में राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी ने पोखर में लगाई छलांग, मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां Bihar Politics: बेगूसराय में राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और मुकेश सहनी ने पोखर में लगाई छलांग, मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां Bihar Elections :"तेजस्वी को बीस महीना दीजिए, अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद मोकामा में कहा - अपराधी सबसे पहले जेल जाएगा, उसके बाद कोई काम होगा, सूरजभान सिंह खूंटा गाड़ कर खड़े हैं।" Bihar Politcis: अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद सूरजभान की पत्नी का आया पहला रिएक्शन, जानिए बाहुबली के अरेस्ट होने पर क्या कहा? Dularchand Yadav : अनंत सिंह के गिरफ्तार होने के बाद दुलारचंद यादव के शव का पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी का बड़ा खुलासा, कहा – आज तक ऐसा शव नहीं देखा; पढ़िए हत्या का खौफनाक सच Bihar Election : दिल्ली में बैठकर गणित -भाग करने वाले यहां आकर देखें हवा का रुख क्या है', PM मोदी ने तेजस्वी और राहुल पर कसा बड़ा तंज Anant Singh Caste Kya Hai: अचानाक क्यों चर्चा में आया अनंत सिंह का कास्ट,गूगल पर टॉप ट्रेंडिंग में पूछा जा रहा यह सवाल; आप भी जान लें जवाब ANANT SINGH : 'हत्या, जेल और जीत ....', आखिर यह तीन शब्द अनंत सिंह के लिए कैसे बना जाता है जनता का आशीर्वाद ; समझिए कैसे बदलता मोकामा का समीकरण

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 6 लोगों की मौत, गंगोत्री जाने के दौरान 250 मीटर गहरी खाई में गिरा

हेलिकॉप्टर गुजरात की अहमदाबाद बेस्ड एरोटांस कंपनी का था। गंगोत्री जाने के दौरान 250 मीटर गहरी खाई में हेलिकॉप्टर गिर गया। जहां यह गिरा उसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 2600 मीटर है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से रेस्क्यू में 3 घंटा लग गया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 08 May 2025 05:16:47 PM IST

bihar

परिजनों में मचा कोहराम - फ़ोटो google

Helicopter Crash Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। गुरुवार को हुए इस हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बरेली की रहने वाली मां-बेटी भी शामिल हैं। हेलिकॉप्टर में सवार लोग गंगोत्री धाम जा रहे थे तभी गंगनानी में भागीरथी नदी के पास यह हादसा हुआ। इस हादसे में 5 महिला पर्यटकों और पायलट की मौत हो गयी। 


हेलिकॉप्टर गुजरात की अहमदाबाद बेस्ड एरोटांस कंपनी का था। गंगोत्री जाने के दौरान 250 मीटर गहरी खाई में हेलिकॉप्टर गिर गया। जहां यह गिरा उसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 2600 मीटर है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से रेस्क्यू में 3 घंटा लग गया। रस्सी के सहारे पुलिस और SDRF की टीम घटनास्थल तक पहुंचीं। जिसके बाद सभी को हेलिकॉप्टर से बाहर निकाला गया। 


जिसमें एक युवक जीवित मिला जिसे एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स भेजा गया जबकि 5 महिला पर्यटकों और हेलिकॉप्टर के पायलट के इस हादसे में मौत हो गयी। इन शवों को भी बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद उत्तरकाशी में केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगाई गयी है। फिलहाल अब कोई हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भरेगा। यह निर्देश दिया गया है। 


बताया जाता है कि अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया था। जिसके बाद सुबह 9 बजे के करीब हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया वही घायल युवक को इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल भेजा गया। 


इस हादसे में जिनकी मौत हुई है उनकी पहचान मुंबई के पावई की रहने वाली 57 वर्षीया विजयलक्ष्मी रेड्डी सी, 56 वर्षीया रूचि अग्रवाल, 61 वर्षीया कला चंद्रकांत सोनी, बरेली के आलमगीरीगंज निवासी 79 वर्षीया राधा अग्रवाल, गुजरात के बड़ोदरा निवासी 60 वर्षीय रॉबिन सिंह, आंध्रा प्रदेश के अनंतपुर निवासी 48 वर्षीय वेदांती के रूप में हुई है। वही घायल युवक की पहचान आंध्रा प्रदेश के अनंतपुर निवासी मकतूर भास्कर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।