ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें हर सीट का पूरा अपडेट✦Bihar Politics : 'मैं पढ़ा-लिखा नहीं, नीरज कुमार पढ़े-लिखे हैं...', अनंत सिंह बोले - दिल्ली जाकर मुझे फंसाया; JDU से बगावत नहीं, अनुज को मैं पहचानता तक नहीं था ✦Bihar News: 'जो खुद जमानत पर रहता है...' अनंत सिंह पर नीरज कुमार का तीखा तंज, 2279 वोटों की बढ़त के बाद जीत का दावा✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका

Patna Traffic Police : कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कारगिल चौक से गायघाट तक वाहनों पर रोक

Patna Traffic Police : पटना में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। कई मार्गों पर वाहन परिचालन रोका जाएगा।

Patna Traffic Police : कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, कारगिल चौक से गायघाट तक वाहनों पर रोक
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Patna Traffic Police : पटना यातायात पुलिस ने कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इस दिन लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचते हैं, जिसके कारण शहर में भारी भीड़ और यातायात जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने 5 नवंबर, बुधवार को कई महत्वपूर्ण मार्गों पर गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया है।


सबसे प्रमुख बदलाव कारगिल चौक से गायघाट तक के मार्ग पर देखने को मिलेगा, जहां बुधवार के पूरे दिन किसी भी तरह के वाहनों का परिचालन नहीं होगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के लिए लिया गया है। इसके अलावा, जेपी सेतु पर छपरा से पटना की ओर आने वाले वाहनों पर रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 11 बजे तक रोक रहेगी। इस दौरान भारी वाहन जैसे बस, ट्रक, हाईवा और जेसीबी आदि का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।


पटना की ओर आने वाले वाहनों को गंगा पथ के नीचे जाने की अनुमति नहीं होगी। इस रूट पर आने वाले वाहनों को सीधे जेपी सेतु के अप्रोच पथ से होते हुए अशोक राजपथ की ओर भेजा जाएगा। कारगिल चौक से शाहपुर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


अशोक राजपथ पर भी ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कारगिल चौक से गायघाट पुल के नीचे तक के सभी इंट्री प्वाइंट्स को बंद कर दिया जाएगा। सिर्फ खजांची रोड के माध्यम से श्रद्धालुओं के वाहनों को पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज के कैंपस में पार्किंग के लिए भेजा जाएगा। नगर बस सेवा द्वारा संचालित बसें पटना जंक्शन से जीपीओ होते हुए बेली रोड के रास्ते दानापुर या खगौल जाएंगी, लेकिन कारगिल चौक तक नहीं जाएंगी। इसके बदले में ये बसें गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के अंदर खड़ी की जाएंगी।


व्यावसायिक वाहनों के लिए भी रूट में बदलाव किया गया है। अगमकुआं आरओबी से गायघाट तक आने वाले वाहनों को एनएमसीएच तक जाने की अनुमति होगी। वहीं, धनुकी मोड़ या बिस्कोमान गोलंबर की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन डंका ईमली चौक तक जा सकेंगे। गायघाट पुल के नीचे से चलने वाले वाहनों को अगमकुआं आरओबी होते हुए बिस्कोमान गोलंबर, धनुकी मोड़ और पुरानी बाईपास के रास्ते गांधी मैदान भेजा जाएगा।


दीघा के रामजीचक इलाके से जेपी सेतु की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पाटली पथ के ऊपर खड़ा कराया जाएगा। वहीं, दीघा स्थित पाटीपुल घाट, दीधा घाट, शिवा घाट और मीनार घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग संबंधित घाटों के निर्धारित स्थल पर की जाएगी। वहां से श्रद्धालुओं को पैदल ही घाट तक पहुंचना होगा।


यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। खासकर जेपी सेतु की ओर जाने वाले लोगों से आग्रह किया गया है कि वे महात्मा गांधी सेतु का इस्तेमाल करें, ताकि भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सके। इन तमाम व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।