ब्रेकिंग
मोतिहारी में 5 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी नकली नोटों की खेप; छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी!✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦मोतिहारी में 5 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद, नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी नकली नोटों की खेप; छठ-दिवाली में खपाने की थी तैयारी!✦Bihar News : बिहार में महिला सिपाही को 5 साल की जेल! 16.25 लाख जुर्माना, 14 साल पुराने केस में बड़ा फैसला; जानिए क्या है मामला ✦मोतिहारी में EOU की बड़ी रेड, नगर पंचायत मुख्य पार्षद पति व BJP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला? ✦11 साल पुरानी दुश्मनी का हिसाब होगा पूरा ! निर्दलीय रहकर भी ‘छोटे सरकार’ ने NDA-जेडीयू को दिखाई थी अपनी ताकत; क्या इस बार नीरज लेंगे पुराना बदला?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य

Bihar crime news : नालंदा में जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर कर दी हत्या, गांव में दहशत; जांच में लगी पुलिस

Bihar crime news : नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के फलहनवां गांव में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा चंद्रदीप प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हैं और पुलिस छापेमारी में जुटी है।

Bihar crime news : नालंदा में जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर कर दी हत्या, गांव में दहशत; जांच में लगी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar crime news : नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के फलहनवां गांव में सोमवार (10 नवंबर 2025) की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के दौरान घटी। मृतक की पहचान 48 वर्षीय चंद्रदीप प्रसाद, निवासी फलहनवां गांव, के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चंद्रदीप प्रसाद सरकारी जमीन पर धान का बोझा रखने गए थे। इसी दौरान उनका भतीजा भुन्ना यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक गोली चला दी। फायरिंग के दौरान एक गोली चंद्रदीप प्रसाद की आंख के नीचे लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलाने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।


स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रदीप प्रसाद और भुन्ना यादव के बीच लंबे समय से सरकारी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी और झड़प हो चुकी थी। रविवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सोमवार सुबह यह वारदात अंजाम दी गई।


घटना की सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस, डीएसपी संजय जायसवाल सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।


परिजनों ने इस मामले में भुन्ना यादव, लवकुश यादव समेत कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि भुन्ना यादव पहले से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा था। जब चंद्रदीप प्रसाद ने इसका विरोध किया तो उसने गुस्से में गोली चला दी।


डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। उन्होंने कहा, “यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।”


इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन को लेकर गांव में पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं, लेकिन इस बार विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।


वहीं, मृतक के घर पर कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्य चंद्रदीप प्रसाद के शव को देखकर रो-रोकर बेहाल हैं। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी।