ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ का कहर जारी... 13 जिलों की 27 लाख आबादी प्रभावित, इन इलाकों में हालात बेकाबू; अब और बढ़ सकती है मुसीबतबिहार के इस रूट पर रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, आज 10 MEMU ट्रेनें रहेंगी रद, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रूट... निकलने से पहले जरूर देखें अपडेटबिहार के 7 लाख दूध उत्पादकों के लिए बड़ी खुशखबरी... अब दूध बेचने के पैसे के लिए नहीं लगानी होगी कहीं दौड़, सीधे बैंक खाते में आएगी रकमबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात को लेकर भी चेतावनीपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबिहार में बाढ़ का कहर जारी... 13 जिलों की 27 लाख आबादी प्रभावित, इन इलाकों में हालात बेकाबू; अब और बढ़ सकती है मुसीबतबिहार के इस रूट पर रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, आज 10 MEMU ट्रेनें रहेंगी रद, कई एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रूट... निकलने से पहले जरूर देखें अपडेटबिहार के 7 लाख दूध उत्पादकों के लिए बड़ी खुशखबरी... अब दूध बेचने के पैसे के लिए नहीं लगानी होगी कहीं दौड़, सीधे बैंक खाते में आएगी रकमबिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात को लेकर भी चेतावनीपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीम

Bihar Election 2025 : 'अब बदलाव का समय, बनाना होगा नया बिहार...', बोले मुकेश सहनी - कुर्सी की लालच में बिहार को भूल गए नीतीश कुमार

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव 2025 में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने राहुल गांधी के साथ सकरा में रैली कर बदलाव का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय है नया बिहार बनाने का।

Bihar Election 2025 : 'अब बदलाव का समय, बनाना होगा नया बिहार...', बोले मुकेश सहनी -  कुर्सी की लालच में बिहार को भूल गए नीतीश कुमार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Election 2025 : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को बिहार के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ रैलियां कर महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में एक बड़ी सभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया। दोनों नेताओं ने जनता से अपील की कि वे इस बार बदलाव के लिए मतदान करें और एक नए बिहार की नींव रखें।


मुकेश सहनी ने अपने भाषण की शुरुआत लोगों से सीधा संवाद करते हुए की। उन्होंने कहा, “बदलाव का यह सही समय है। हमें मिलकर नया बिहार बनाना होगा।” उन्होंने युवाओं, किसानों और पिछड़े वर्गों को एकजुट होने का आह्वान किया। सहनी ने कहा कि बिहार की जनता अब पुराने वादों और खोखले दावों से ऊब चुकी है।


पूर्व मंत्री सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार इस “खटारा सरकार” से मुक्ति पाए। उन्होंने कहा, “बीते 20 सालों से बिहार में एक ही चेहरा है, लेकिन हालात जस के तस हैं। न युवाओं को रोजगार मिला, न किसानों को सुविधा, और न ही उद्योग-धंधे विकसित हुए। बिहार आज भी पलायन की पीड़ा झेल रहा है।”


उन्होंने कहा कि आज बिहार के युवा रोजगार और शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में भटकने को मजबूर हैं। “मैंने खुद यह दर्द महसूस किया है। मैं बिहार के उसी तबके से आता हूं, जो मेहनत तो करता है, लेकिन उसे उसका हक नहीं मिलता। इसलिए मेरा संकल्प है कि मैं इस मझधार से बिहार के युवाओं को निकालकर किनारे तक पहुंचाऊं,” उन्होंने कहा।


मुजफ्फरपुर की इस सभा में राहुल गांधी की मौजूदगी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मंच पर राहुल गांधी और मुकेश सहनी की जुगलबंदी ने महागठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया। राहुल गांधी ने सहनी की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार को ऐसे युवा नेताओं की जरूरत है जो समाज के हर तबके को साथ लेकर चल सकें।


सहनी ने राहुल गांधी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें महागठबंधन की ओर से उप मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने कहा, “मैं मल्लाह समाज से आता हूं, मैं उस वर्ग से हूं जिसे हमेशा हाशिए पर रखा गया। लेकिन आज महागठबंधन ने मुझे बिहार के विकास की जिम्मेदारी दी है। यह सिर्फ मेरी नहीं, हर अति पिछड़े, हर गरीब और हर मेहनतकश की जीत है।”