ब्रेकिंग
BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित

दिल्ली में चुनाव प्रचार के बीच केजरीवाल का अनोखा अंदाज, ठेले पर चखा मोमोज का स्वाद

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता जोरशोर से प्रचार में जुटे हैं। चुनाव प्रचार के बीच अरविंद केजरीवाल का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। केजरीवाल ठेले पर मोमोज का स्वाद चखते नजर आए हैं।

Delhi Election 2025
केजरीवाल ने ठेले पर खाई मोमोज
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच रविवार को केजरीवाल एक मोमोज के ठेले के पास नजर आए। केजरीवाल ने ठेले पर मोमोज का स्वाद चखा। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता अपनी जीत सुनिश्चत करने के लिए लगातार संपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान अलग अंदाज में नजर आए। केजरीवाल एक मोमोज बेचने वाले शख्स के ठेले के पास रूके और मोमोज का लुत्फ उठाया।


आम आदमी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मोमोज खाते हुए केजरीवाल का वीडियो भी शेयर किया गया है। AAP ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''दिल्लीवालों और मोमो का रिश्ता थोड़ा गहरा है। नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान एक मोमो वाले भाई ने दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल जी को रोककर खिलाये मोमो।'' आपको बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता