ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

'इस बार मोदी का नहीं बल्कि मुद्दें का चुनाव...', बोले तेजस्वी यादव ... देश में तानाशाही का माहौल, सोच -समझ कर करें मतदान

PATNA : लोकसभा चुनाव की शुरुआत के साथ ही पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो चुके हैं। आज एक तरफ जहां नवादा में पीएम मोदी राजद और कांग्रेस पर हमलावर नजर आए वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी

'इस बार मोदी का नहीं बल्कि मुद्दें का चुनाव...',  बोले तेजस्वी यादव ... देश में तानाशाही का माहौल, सोच -समझ कर करें मतदान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव की शुरुआत के साथ ही पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो चुके हैं। आज एक तरफ जहां नवादा में पीएम मोदी राजद और कांग्रेस पर हमलावर नजर आए वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव भी लाइव होकर भाजपा को निशाने पर ले लिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के अंदर खतरनाक माहौल कायम हो गया है। 


पीएम मोदी के नवादा में जनता के संबोधन के बाद अब तेजस्वी यादव ने भी इस पर पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश एक खतरनाक और निर्णायक मोड़ पर है। यह देश बचाने और बनाने की लड़ाई है। यह सरकार बनाने और गिराने की बात नहीं है। यह चुनाव मोदी का चुनाव नहीं बल्कि मुद्दों का चुनाव होना चाहिए और मुद्दों पर ही बातचीत भी होनी चाहिए।


विपक्ष के नेताओं पर हो रहे एक्शन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार लगातार जांच एजेंसी का दुरुपयोग करके और उसकी मदद से देश के अंदर अघोषित इमरजेंसी थोप रही है, झूठे मुक़दमो के जरिए लगातार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। इसलिए आप लोगों से यही अपील है कि आप अपने विवेक से निर्णय लीजिए। इस बार का मतदान सोच-समझ कर करें और निर्णायक मतदान करें। 


इसके अलावा तेजस्वी ने भाजपा सरकार को तानाशाह सरकार करार दिया है। तेजस्वी ने कहा कि आज पूरे देश में तानाशाही का माहौल है। लेकिन, इसे तलवार से नहीं बल्कि वोट की चोट से हराया जा सकता है। हम लोग लगातार आपलोगों के बीच आते हैं और मुद्दे की बात करते हैं। गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी की बात करते हैं। हम लोग किसान, मजदूर और विकास की बात करते हैं। लेकिन मोदी जी कभी भी पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कमाई की बात नहीं करते हैं।


उधर,  पीएम मोदी ने वर्ष 2014 से लेकर अब तक कुछ भी नहीं किया है। आज हमलोग आंकड़े के जरिए बताएंगे कि उन्होंने क्या किया है। आज महंगाई चरम पर है और गरीबी इतनी बढ़ गई है कि मोदी जी खुद कह रहे हैं कि 80 करोड लोगों को वह अनाज बांट रहे हैं। मतलब देश की आधी आबादी से भी अधिक लोगों को मोदी जी खुद मान रहे हैं कि वह मुफ्त की आनाज पर जी रहे हैं। हालांकि इस कार्यक्रम की शुरुआत मोदी जी ने नहीं बल्कि कांग्रेस के समय सही हुआ है।