ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

Delhi chunav 2025: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, किसे मिला कहां से टिकट?

Delhi vidhan sabha election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से चौथी लिस्ट जारी कर दी गई है. इसमें 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.

JP nadda
JP nadda
© JP nadda
User1
2 मिनट

Delhi vidhan sabha election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi assembly elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. जिन नौ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है, उनमें तीन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित हैं.

बीजेपी की और से जारी लिस्ट के अनुसार बवाना से रवींद्र कुमार, वजीरपुर से पूनम शर्मा, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी और त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन को उम्मीदवार बनाया है. इस बीच, संजय गोयल को शाहदरा से, अनिल वशिष्ठ को बाबरपुर से और प्रवीण निमेष को गोकलपुर (एससी) से चुनाव में उतारा गया है.

यह सूची पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी की गई है. इसके साथ ही कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 68 पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. माना जा रहा है कि शेष बची दो सीटों बुराड़ी और देवली पर बीजेपी अपने कैंडिडेट नहीं उतारेगी बल्कि उन्हें अपने गठबंधन दल के दो साथियों जेडीयू और लोजपा (आर) को देगी. बिहार की दोनों पार्टियां इनमें एक-एक सीट पर अपने-अपने कैंडिडेट देगी.