ब्रेकिंग
Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार✦Bihar Teacher News : बिहार के शिक्षकों की नौकरी पर TET का संकट! किसे मिलेगी राहत और किसे देना होगा एग्जाम, समझिए पूरा गणित✦अस्त्रहीन आदमी से बात करना जरूरी है क्या?’ अनंत सिंह पर भड़के नीरज कुमार, ललन सिंह को लेकर भी खोला 2019 का राज!✦NDA के भीतर ही रच दिया गया चक्रव्यूह! हार के बाद JDU कैंडिडेट बोले- मेरा हुआ अभिमन्यु वध, सांसद ने खोली भीतरघात की पोल तो BJP विधायक ने किया पलटवार ✦राजद में फिर संगठन का ‘खेल’! 3 महीने पहले भंग कमेटियां अब दिल्ली बुलाईं, सिद्दीकी के फरमान से उठे बड़े सवाल✦दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर का आदेश, अब अनंत सिंह की नई पोस्ट ने खींचा ध्यान; बोले- गरीब-गुरबों पर अत्याचार नहीं सहेंगे छोटे सरकार

दिल्ली के 'रण' में अमित शाह की एंट्री, आज करेंगे दो रैलियां और रोड-शो

Delhi Assembly Election: गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। आज वो दो रैलियां और एक रोड शो करेंगे।

Delhi Assembly Election
अमित शाह करेंगे चुनाव प्रचार
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi Assembly Election: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने प्रचार की जिम्मेदारी उठा ली है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह आज राजौरी गार्डन और त्रिनगर में दो रैलियां करेंगे। इसके बाद आदर्श नगर में रोड शो भी करेंगे। 


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जोरशोर से प्रचार करेंगे। पीएम मोदी दिल्ली में 3 रैलियां करेंगे। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ  ने भी दिल्ली चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। योगी आदित्यनाथ ने 23 जनवरी से अपनी रैलियों की शुरुआत किराड़ी से कर दी है। अगले कुछ दिनों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां के सीएम और केंद्रीय मंत्री भी कई रोड-शो, रैलियां और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


रिपोर्टस के मुताबिक अमित शाह आज दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा भाी जारी करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले 7 जनवरी को बीजेपी ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने जारी किया था।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता