ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 : दिल्ली चुनाव के पोस्टल बैलेट की गिनती में कांग्रेस 1 सीट पर आगे, शुरूआती रुझानों में केजरीवाल और आतिशी पीछे

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के लिए पोस्टल बैलट के शुरुआती रुझानों में नई दिल्ली सीट से अरविंंद केजरीवाल और कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। सभी 70 सीटों के चुनाव परिणाम results.eci.gov.in पर जाकर देखे जा सकते है

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 :
Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 :
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 : दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट आज 8 फरवरी को आने वाले हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है और। आप  सभी 70 सीटों के चुनाव परिणाम results.eci.gov.in पर जाकर देखे जा सकते हैं। चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, दिल्ली चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को 60.54 फीसदी वोट पड़े थे। 


दिल्ली चुनाव के पोस्टल बैलट की गिनती के शुरुआती रुझानों में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और कालकाजी सीट से आतिशी मार्लेना तीनों पीछे चल रहे हैं। करावल नगर से कपिल मिश्रा आगे हैं, जबकि पटपड़गंज से अवध ओझा पीछे चल रहे हैं। दिल्ली चुनाव की मतगणना को सभी 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इनके लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों और दिल्ली पुलिस कर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 


दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने कहा कि काउंटिंग सुपरवाइजर्स, काउंटिंग असिस्टेंट्स और प्रोसेस के लिए ट्रेंड सपोर्ट स्टाफ सहित कुल 5,000 कर्मियों को शनिवार को मतगणना के लिए तैनात किया जाएगा। मतगणना के बाद यह तय होगा कि आम आदमी पार्टी (आप) चौथी बार सत्ता में आएगी या फिर 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी।


 पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस भी इस बार कुछ बढ़त की उम्मीद कर रही है। कई एग्जिट पोल ने भाजपा को 'आप' पर बढ़त दिखाई है, जो 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था।