ब्रेकिंग
Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Bihar news: बिहार वालों को बिजली विभाग का झटका! नया कनेक्शन लेने से पहले जान लें नई दरें

Delhi Election Result 2025: खतरे में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की सीट! कालकाजी से BJP के बिधूड़ी को बढ़त

Delhi Election Result 2025: दिल्ली का कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आदिशी पिछड़ती दिख रही हैं। इस सीट से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी आतिशी को कड़ी टक्कर देते हुए आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।

Delhi Election Result 2025
दिल्ली चुनाव रिजल्ट
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह से ही जारी है। कुछ सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं जबकि अन्य सीटों पर रूझान बीजेपी के पक्ष में जा रहे हैं। रूझानों में आम आदमी पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से लेकर चार महीना पहले सीएम बनीं आतिशी भी अपनी सीट पर पिछड़ती दिख रही हैं। कालकाजी सीट से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी आतिशी को कड़ी टक्कर देते हुए आगे चल रहे हैं।


दरअसल, दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए बीते 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 8 फरवरी को सुबह से ही मतगणना जारी है। रूझानों के मुताबिक, इस बार दिल्ली की सरकार में बीजेपी की वापसी होती दिख रही है। आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर देते हुए बीजेपी और उसके सहगोगी दल 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस रूझानों में भी नहीं है।


अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद चार महीना पहले सीएम बनीं आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं। इस सीट से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी आगे निकल गए हैं। इस सीट से कांग्रेस ने अलका लांबा पर दांव खेला था लेकिन वह लड़ाई से बाहर हो गई हैं। कालकाजी सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रही हैं लिहाजा हर किसी की नजर इस सीट पर थी। रूझानों को देखें तो आतिशी तेजी से हार की तरफ बढ़ रही हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता