ब्रेकिंग
TMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीबस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग; बड़ा हादसा टला27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाTMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव, कथित सुसाइड नोट बरामदखेत से मिला युवक का कुचला हुआ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीबस स्टैंड पर खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे लोग; बड़ा हादसा टला27 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों का मौका, 10वीं पास से लेकर MBBS तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदनबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजा

Delhi Election 2025: वोटिंग सेंटर पर यह काम किया तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

Delhi Election 2025: दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग होगी। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है और तमाम तरह के निर्देश जारी किए हैं।

Delhi Election 2025
मतदान केंद्र पर रील बनाने वालों की खैर नहीं
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Election 2025: दिल्ली में कल यानी 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। कुल 70 सीटरों पर होने वाली वोटिंग को लेकर दिल्ली पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वोटिंग के दौरान पुलिस हर गतिविधि पर सख्त नजर रखेगी। खासकर मतदान केंद्रों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।


शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने मतदान केंद्रों पर रील बनाने वाले लोगों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। विशेष पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर जोन 2 मधुप तिवारी ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के सख्त दिखा निर्देश हैं कि मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन नहीं ले जाया जाएगा। इसका मकसद मतदान केंद्र में वोटिंग के दौरान उत्पन्न होने वाले व्यवधानों को रोकना है। साथ ही चुनाव प्रक्रिया की शुचिता को बरकरार रखना है। पुलिस ने मतदाताओं से सभी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


पुलिस की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रहेगी ताकि पता लगाया जा सके कि मतदान केंद्र के अंतर की तस्वीर या वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर तो शेयर नहीं की है। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी।