ब्रेकिंग
मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश

Delhi Election: सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, होली-दिवाली पर 1-1 एक्स्ट्रा; BJP के संकल्प पत्र में कई वायदे

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए हैं. साथ ही जेपी नड्डा ने ये भी कहा कि जो जनता के फायदे वाली स्कीमें हैं वो भी जारी रहेंगी.

Delhi Assembly Elections 2025 BJP Manifesto
Delhi Assembly Elections 2025 BJP Manifesto
© Google
User1
3 मिनट

BJP Manifesto For Delhi Assembly Elections 2025:  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने घोषणा पत्र जारी किया. बीजेपी ने दिल्ली सरकार की ओर से चलायी जा रही जनकल्याण को योजनाओं को जारी रखने और उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के साथ ही गरीबों को पांच सौ रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर तथा होली-दिवाली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त में देने का वादा किया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विकसित दिल्ली संकल्प पत्र-1 को जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर यहां पहले चलायी जा रहीं जन कल्याण की सभी योजनाओं को जारी रखा जाएगी और उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। गौरतलब है कि भाजपा इस बार दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने संकल्प पत्र को कई खंडों में जारी कर रही है. 

नड्डा ने कहा, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी, तो महिला समृद्धि योजना के तहत यहां की महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे और 6 पोषण किट भी दी जाएंगी. दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी. 

स्वास्थ्य योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार बनने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा, जिसके तहत यहां के लोगों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया होगी. इसके साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा को और जोड़ा जाएगा। इसी तरह प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को ओपीडी और डायरनोस्टिक की भी सुविधा मुफ्त में मुहैया करायी जाएगी. उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार बनने पर वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली पेंशन की राशि में वृद्धि की जाएगी. इसके साथ ही दिल्ली के 60 से 70 साल की आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति माह 2500 रुपये और 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को तीन हजार रुपये प्रति महीने पेंशन दी जायेगी.