ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

Delhi Assembly Election: विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग जारी, CM आतिशी, मनोज तिवारी, केजरीवाल, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने डाले वोट

Delhi Assembly Election Voting 2025 Live Updates: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है।

Delhi Assembly Election Voting 2025 Live Updates
विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग जारी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi Assembly Election Voting 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, बीजेपी नेता मनोज तिवारी समेत कई दिग्गजों ने वोटिंग की है। दिल्ली में सुबह 11 बजे तक 19.95% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 24.87% मतदान नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुआ। यह बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है।


आज दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। वोटिंग के दौरान AAP के 2 विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। AAP विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने संगम विहार थाने में फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया है। वहीं, ओखला विधानसभा से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।


दिल्ली की CM आतिशी ने वोटिंग के बाद कहा कि दिल्ली का चुनाव धर्मयुद्ध है। वहीं नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस बार जनता प्रधानमंत्री मोदी के विजन को दिल्ली में लाने के लिए वोट कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता