ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

Bihar Election 2025: कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि मिश्रा समेत 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, इस मामले में हुआ एक्शन

Bihar Election 2025: दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा समेत 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इनके ऊपर जाति सूचक गाली और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार के दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा समेत 20 लोगों के खिलाफ जाति सूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। भाजपा प्रत्याशी जीवेश मिश्रा के ड्राइवर शंकर पासवान ने यह केस दर्ज कराया है।


जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब चुनाव सामग्री लेकर जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक शंकर पासवान को कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने रोक लिया था। इस दौरान ऋषि मिश्रा ने जीवेश मिश्रा पर मतदाताओं को लुभाने के लिए घड़ियां बांटने का आरोप लगाया था। खुद ऋषि मिश्रा ने गाड़ी के साथ वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था।


21 अक्टूबर 2025 को मस्का बाजार के पास धनकौल जाने वाली मुख्य सड़क पर यह घटना हुई थी। पुलिस ने बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा के नाम से रजिस्टर्ड स्कॉर्पियो को जब्त किया था, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा का चुनाव चिन्ह वाली घड़ियां बरामद हुई थीं। जांच अब भी जारी है और इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है।


कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने आरोप लगाया था कि भाजपा लोकतंत्र को खरीदने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था कि चुनावी घड़ियां मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटी जा रही थीं। जाले विधानसभा सीट पर पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को होना है। भाजपा के जीवेश मिश्रा इस सीट से दो बार विजेता रहे हैं और वर्तमान में मंत्री हैं। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता