ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

Delhi Congress Manifesto: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 500 रु. में LPG सिलेंडर,फ्री बिजली समेत किये कई वादे

Delhi Congress Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली की जनता से कई लोक-लुभावन वादे किये हैं।

 Delhi Congress Manifesto
कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Delhi Congress Manifesto: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आज कांग्रेस की तरफ से दिल्ली चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया गया। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दिल्ली की जनता से तमाम बड़े-बड़े वादे किए हैं। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने दिल्ली की जनता को 5 गारंटियां भी दी हैं, जिसमें प्यारी दीदी योजना, जीवन रक्षा योजना, युवा उड़ान योजना, महंगाई मुक्त योजना और फ्री बिजली योजना शामिल है।


कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 5 गारंटियों के साथ महिलाओं और युवाओं के लिए कई वादे किए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस गारंटी का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था। हम चाहते थे कि जनता तक ये संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। ये गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि ये जनता का हक है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी 5 गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणापत्र में प्यारी दीदी योजना, जीवन रक्षा योजना, युवा उड़ान योजना, महंगाई मुक्त योजना और फ्री बिजली योजना शामिल हैं।


कांग्रेस के घोषणा पत्र की पांच गारंटी कुछ इस प्रकार है:

1. प्यारी दीदी योजना: हर गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 2500 रुपए देंगे। 

2. जीवन रक्षा योजना: दिल्ली के सभी निवासियों को 25 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देंगे। इसमें फ्री दवाएं और जांच भी शामिल होंगी। 

3. युवा उड़ान योजना: सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर में एक साल की अप्रेंटिसशिप देंगे, इस दौरान उन्हें 8500 रुपए हर महीने मिलेंगे। 

4. महंगाई मुक्त योजना: 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। हर महीने 2 किलो चीनी, एक किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय पत्ती समेत एक मुफ्त राशन किट देंगे।

5. फ्री बिजली योजना: सभी पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता