ब्रेकिंग
'खान' से पहले 'यासिर ईमाम' ने निजी गार्ड्स से भीड़ पर कराई थी कई राउंड फायरिंग, सुपरविजन में केस ट्रू...पर RJD नेत्री का पति अब तक है फरार, कब होगी गिरफ्तारी ? शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में गाड़ी नहीं मिलने पर हत्या किये जाने का आरोपबिहार जातीय गणना रिपोर्ट बनेगी किताब: जाति की आय, संपत्ति और आर्थिक स्थिति का होगा विस्तृत विवरण, सम्राट सरकार का बड़ा प्लानलापता महिला का अधजला शव बरामद: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, थानेदार के बयान पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सासमर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं-नेताओं का टोंटा पड़ गया था क्या? मुंहबोले मामा सुनील सिंह की MLC उम्मीदवारी पर भड़की रोहिणी आचार्य'खान' से पहले 'यासिर ईमाम' ने निजी गार्ड्स से भीड़ पर कराई थी कई राउंड फायरिंग, सुपरविजन में केस ट्रू...पर RJD नेत्री का पति अब तक है फरार, कब होगी गिरफ्तारी ? शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में गाड़ी नहीं मिलने पर हत्या किये जाने का आरोपबिहार जातीय गणना रिपोर्ट बनेगी किताब: जाति की आय, संपत्ति और आर्थिक स्थिति का होगा विस्तृत विवरण, सम्राट सरकार का बड़ा प्लानलापता महिला का अधजला शव बरामद: ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, थानेदार के बयान पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सासमर्पित-निष्ठावान कार्यकर्ताओं-नेताओं का टोंटा पड़ गया था क्या? मुंहबोले मामा सुनील सिंह की MLC उम्मीदवारी पर भड़की रोहिणी आचार्य

Bihar Assembly Election 2025 : बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सम्मानित करेगी BJP, जानिए क्या है पार्टी का पूरा प्लान

बीजेपी 29 नवंबर को पटना में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को उनके चुनावी योगदान के लिए सम्मानित करेगी। 243 विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक बीएलए को समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

Bihar Assembly Election 2025  :  बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सम्मानित करेगी BJP, जानिए क्या है पार्टी का पूरा प्लान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Assembly Election 2025  : भारतीय जनता पार्टी अपने बूथ लेवल एजेंट(बीएलए) को सम्मानित करेगी। बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के एक बीएलए-1 को पटना में आयोजित होने वाले बड़े समारोह में सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा आम चुनाव 2025 में बीएलए के कार्यों के महत्व को देखते हुए आगामी 29 नवंबर को बीएलए सम्मान समारोह का आयोजन सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।


शनिवार कोभाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग द्वारा आहूत की गई बैठक में यह लिया गया। भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश संयोजक राधिका रमण ने यह प्रस्ताव पेश किया जिसपर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सहमति दे दी। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश भाजपा कार्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। इसमें भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे। बैठक में विभाग के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, कुमार सचिन, एस के बरियार, राम तुजब सिंह, जितेंद्र राय, अनूप पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


दरअसल चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया। उसके बाद हुए पहले चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली तो विपक्षी राजद और कांग्रेस धरती पर आ गए। बीजेपी 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। माना जा रहा है कि बीजेपी के बीएलओ ने फर्जी और डबल वोटरों का नाम मतदाता सूची से कटवाने में बड़ी भूमिका निभाई।


 हालांकि चुनाव आयोग ने सभी दलों के बीएलओ को एसआईआर में सहयोग के लिए आमंत्रित किया था। पर बीजेपी के सर्वाधिक बीएलए सामने आए। उन्होंने अपने इलाके के बीएलओ(बूथ लेवल अफसर) को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में सहयोग किया। एजेंटों ने तत्परता से अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सत्यापन और बोगस वोटरों का नाम सूची से हटवाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया। अपने अपने बूथों पर वोटिंग कराने में भी इन एजेंटों ने काफी मेहनत किया। पार्टी उनकी मेहनत का पुरस्कार देगी।