ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच बीजेपी ने अपने पूर्व विधायक को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, जानिए.. क्यों हुआ बड़ा एक्शन?

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया। पूर्व विधायक प्रदीप दास को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया। एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर यह कार्रवाई हुई है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच बीजेपी ने अपने पूर्व विधायक के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। बीजेपी के पूर्व विधायक को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। नेतृत्व के फैसले के खिलाफ जाने को लेकर पूर्व विधायक के खिलाफ सख्त फैसला लिया गया है।


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पूर्णिया के कस्बा विधानसभा सीट से विधायक रहे प्रदीप दास के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। पूर्व विधायक प्रदीप दास एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसी बात को लेकर बीजेपी की प्रदेश इकाई ने नाराजगी जाहिर की है और 6 साल के लिए प्रदीप दास को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।


बिहार भाजपा कार्यालय की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि “विधान सभा चुनाव 2025 में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासान के विरूद्ध आपने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है”.


बता दें कि इस बार पूर्णिया की कस्बा सीट एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में गई है। इस सीट से लोजपा(रामविलास) ने नितेश कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है जो एनडीए के साझा कैंडिडेट हैं। पार्टी के फैसले के खिलाफ इस सीट से बीजेपी के विधायक प्रदीप दास भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी को लेकर बीजेपी ने प्रदीप दास को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता