ब्रेकिंग
अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की निर्मम हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के पास शव को दफनायागोपालगंज में दर्दनाक हादसा: शौचालय की टंकी में उतरे 4 कामगार, दम घुटने से मौत; बचाने गया युवक भी बेहोशनेपाल में बाढ़ के बीच भारत-नेपाल सीमा पर पशु तस्करी का खुलासा, 10 भैंस और 2 गाय बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तारतबाही के बीच लूटपाट: बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से 92 लाख कैश गायब करने वाले 29 लोग गिरफ्तार, महिला के शव से ज्वेलरी निकालने वाले 2 आरोपी भी अरेस्टराखी बंधवाने मामा के घर आया था भांजा, बरंडी नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, डूबने से दर्दनाक मौतअवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की निर्मम हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के पास शव को दफनायागोपालगंज में दर्दनाक हादसा: शौचालय की टंकी में उतरे 4 कामगार, दम घुटने से मौत; बचाने गया युवक भी बेहोशनेपाल में बाढ़ के बीच भारत-नेपाल सीमा पर पशु तस्करी का खुलासा, 10 भैंस और 2 गाय बरामद; 3 तस्कर गिरफ्तारतबाही के बीच लूटपाट: बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से 92 लाख कैश गायब करने वाले 29 लोग गिरफ्तार, महिला के शव से ज्वेलरी निकालने वाले 2 आरोपी भी अरेस्टराखी बंधवाने मामा के घर आया था भांजा, बरंडी नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा, डूबने से दर्दनाक मौत

Bihar News: बाहुबली मुन्ना शुक्ला को किया गया बेउर जेल से भागलपुर शिफ्ट, बेटी ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

Bihar News: वैशाली के बाहुबली मुन्ना शुक्ला को बेउर जेल से भागलपुर जेल शिफ्ट किया गया। बेटी शिवानी शुक्ला ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया। सियासी हलचल तेज, परिवार ने मांगा जनता का सहयोग..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: वैशाली जिले के लालगंज के बाहुबली और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला को पटना की बेउर जेल से भागलपुर जिला जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी हुआ है। बृज बिहारी हत्याकांड में सजा काट रहे मुन्ना शुक्ला के इस तबादले पर उनकी बेटी और राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।


मुन्ना शुक्ला को बृज बिहारी हत्याकांड में सजा होने के बाद बेउर जेल में रखा गया था। उनकी बेटी शिवानी शुक्ला जो वर्तमान में राजद के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, उन्होंने मीडिया से बातचीत में इसे साजिश करार दिया है। शिवानी ने कहा, “बिना किसी ठोस कारण के मेरे पिता को भागलपुर जेल शिफ्ट किया जा रहा है। उनके लाखों समर्थक हैं, फिर भी उन्हें टॉर्चर करने और मारने की साजिश रची जा रही है। मैं वकील हूं, कानून जानती हूं। सजा के बाद कैदी के साथ मारपीट नहीं हो सकती। अगर मेरे पिता को खरोंच भी आई तो मैं सरकार और जिम्मेदार लोगों को नहीं छोड़ूंगी।”


मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अनु शुक्ला भी इस मामले में भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “हमें अभी सूचना मिली कि मेरे पति को भागलपुर जेल शिफ्ट किया जा रहा है। एनडीए सरकार में एक मां और बेटी अकेली हैं। पटना जेल में रहते हुए क्या कमी थी? यह कुछ और नहीं, बल्कि मेरे पति के खिलाफ एक साजिश है। जनता से हमें सहयोग चाहिए।”  


रिपोर्टर: विक्रमजीत