ब्रेकिंग
नेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठी

Bihar News: बिहार में राजद प्रत्याशी के खिलाफ FIR दर्ज, यह एक गलती पड़ी भारी

Bihar News: मोतिहारी में राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज। छतौनी पुलिस ने दो LED प्रचार वाहन भी किए जब्त..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चम्पारण में 11 नवम्बर को मतदान होना है, लेकिन उससे पहले मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। तेजस्वी यादव के करीबी और राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। छतौनी थाना पुलिस ने उनके दो LED प्रचार वाहनों को भी जब्त कर लिया है।


छतौनी थाना क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की टीम को गश्त के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर लगे LED स्क्रीन और लाउडस्पीकर दिखे। ये वाहन बिना अनुमति प्रचार कर रहे थे। चुनाव आयोग से न तो LED लगाने की इजाजत ली गई थी, न ही ध्वनि विस्तारक यंत्र की।


इसके बाद मजिस्ट्रेट ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। छतौनी थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया और राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की FIR दर्ज की है। पुलिस ने वाहनों के चालक-मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आचार संहिता के उल्लंघन पर किसी को छूट नहीं दी जाएगी। इसी कड़ी में देवा गुप्ता पर भी कार्रवाई की गई है।  


रिपोर्टर: सोहराब आलम