ब्रेकिंग
बिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावित

Bihar Election 2025: बिहार में नामांकन दाखिल करते ही RJD उम्मीदवार गिरफ्तार, डकैती के मामले में पुलिस ने दबोचा; कोर्ट ने जारी किया था अरेस्ट वारंट

Bihar Election 2025: सासाराम से आरजेडी प्रत्याशी सतेंद्र साह को नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 2004 की डकैती के मामले में झारखंड कोर्ट ने उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बड़ी खबर सासाराम से है, जहां राष्ट्रीय जनता दल के सासाराम के प्रत्याशी सतेंद्र साह को नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि वर्ष 2004 में झारखंड के गढ़वा में एक डकैती के मामले में इन पर गढ़वा के न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था।


इस मामले में वह फरार चल रहे थे। आज जैसे ही सत्येंद्र साह नामांकन करने के लिए पहुंचे, तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। जैसे ही नामांकन करके सतेंद्र साह बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 


सतेंद्र साह करगहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। ऐसे में करगहर थाना की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है तथा गढ़वा कोर्ट में पेश करने के लिए उसे झारखंड ले जाया जा रहा है। झारखंड पुलिस जानकारी दी गई है।


बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल ने सासाराम के वर्तमान विधायक राजेश गुप्ता का टिकट काट कर सतेंद्र साह को उम्मीदवार बनाया। सत्येंद्र साह पर कई दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे ही एक मामले में आज उनकी गिरफ्तारी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता