ब्रेकिंग
पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर

Bihar Election 2025: ‘मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है’, सीएम नीतीश कुमार ने किया वोट, मतदाताओं से की यह अपील

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि दायित्व भी है।

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज राज्य के 18 जिलों में सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक औसत 13.13 फीसद वोटिंग हो चुकी है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। वोटिंग के बाद सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के मतदाताओं को उनके दायित्व की याद दिलाई है।


दरअसल, बिहार के 18 जिलों के कुल 121 विधानसभा सीटों के लिए आज पहले चरण की वोटिंग कराई जा रही है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव आयोग लोकतंत्र के इस महापर्व को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कृतसंकल्पित है। राज्य के तमाम 18 जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है और सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।


इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। उनके बेटे निशांत कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि वह लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं और दूसरों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें।


सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान!”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता