ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में विजिलेंस का ट्रिपल एक्शन, DTO बड़ा बाबू, दारोगा और जेई रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार...‘भीख नहीं मांग रहे, क्रेडिट के अनुरूप बिहार को पैसा दो’, लालू यादव ने पुराना वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर बोला हमलाज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पीटाबक्सर के प्रधान डाकघर में CBI की रेड, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Bihar Politics : हवाई टिकट के फेरा में विधायकी गवांने वाले 'सहनी' का RJD से इस्तीफा....अब BJP का दामन थामने जा रहे

बिहार चुनाव 2025 में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। आरजेडी के पूर्व सांसद अनिल सहनी ने राजद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामने का फैसला किया है।

Bihar Politics : हवाई टिकट के फेरा में विधायकी गवांने वाले 'सहनी' का RJD से इस्तीफा....अब BJP का दामन थामने जा रहे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में हर पल समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। कभी राजद के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं तो कभी जेडीयू  के नेता राजद के साथ अपना नाता जोड़ रहे हैं। ऐसे में अब इस चुनावी माहौल में एक और बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है। खबर यह है कि राजद के पूर्व  सांसद और विधायक अनिल सहनी ने राजद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब वह आज शाम पांच बजे भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। 


अनिल सहनी 2020 के चुनाव में आरजेडी में शामिल हुए थे। इससे पहले वो जदयू के सदस्य रहे। अनिल सहनी 2012 से 2018 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। पिता महेंद्र सहनी के निधन के बाद अनिल सहनी जदयू से राज्यसभा सांसद बने थे। तत्कालीन सांसद अनिल सहनी के खिलाफ सीबीआई ने एलटीसी घोटाले का मामला दर्ज किया था। अदालत ने अनिल साहनी को हवाई टिकट यात्रा की अवैध बिक्री का आरोपी पाया था। इसके बाद जदयू राजयसभा सांसद को मामले में दोषी करार दिया गया। 3 सितंबर 2022 को ही अनिल साहनी मामले में दोषी सिद्ध हो गए थे। जिसके बाद  बिहार विधानसभा सचिवालय ने आदेश जारी कर 3 सितंबर के प्रभाव से ही सदस्यता रद्द कर दी थी।


बता दें कि, अनिल सहनी 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट से कुढ़नी पर चुनाव लड़े थे। उस समय उन्होंने बीजेपी के केदार गुप्ता को करीबी मुकाबले में मात दी थी। 2022 में एलटीसी घोटाले में सजा होने के बाद अनिल सहनी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके बाद ही कुढ़नी में उपचुनाव की नौबत आई। उपचुनाव में यह सीट महागठबंधन में जेडीयू के खाते में आई। मगर जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा और भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता चुनाव जीत गए।