ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

PM Modi : 'दुनिया भी हमसे सीखे ...', बिहार आकर ऐसा क्यों बोल गए PM मोदी;छठ पूजा की गीत गाने वाले कलकार को लेकर किया बड़ा एलान

PM Modi : बिहार अब पूरी तरह चुनावी जोश में डूब चुका है। छठ के पर्व के बाद सियासत ने रफ्तार पकड़ ली है और सभी दल कमर कस चुके हैं। इसी कड़ी में एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर में बड़ी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। अपने भाषण में

PM Modi : 'दुनिया भी हमसे सीखे ...', बिहार आकर ऐसा क्यों बोल गए PM मोदी;छठ पूजा की गीत गाने वाले कलकार को लेकर किया बड़ा एलान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PM Modi : बिहार अब पूरी तरह चुनावी जोश में डूब चुका है। छठ के बाद सियासत ने रफ्तार पकड़ ली है और हर दल ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर में बड़ी चुनावी सभा कर रहे है। इसी कड़ी में आज पीएम ने अपने भाषण में कहा कि हमने और बिहार के लोगों ने ऐसा काम किया है कि पूरी दुनिया हमसे सिख रही है। मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने कहा कि, 'यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी।


बिहार के मेरे मालिकों, मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं। इतनी बड़ी संख्या में युवा आए हैं। ये विशाल भीड़ बता रही है कि बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार आएगी। बिहार में फिर से सुशासन की सरकार आएगी।'


पीएम ने कहा कि, आपका बेटा छठ मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या। क्या इस अपमान को देश सहन करेगा। क्या जो मेरी माताएं निर्जला उपवास करतीं हैं, वो अपमान सहेंगी क्या?


पीएम मोदी ने कहा कि मैंने यह फैसला किया है कि अगली साल छठ पूजा के मौके पर पर हम इस महिमा को अपने गीत संगीत में बताने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे और इसके साथ ही हम कोशिश करेंगे की इस पर्व की महिमा पुरे दुनिया में दिखाया जाएगा यही हमारी कोशिश है हम राजद और कांग्रेस वाले नहीं है जिन्हें छठ पूजा करना ड्रामाबाज होना लगता है,हमलोग बिहार के लोगों की भावना का कद्र करते हैं।