ब्रेकिंग
पटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म

प्रेम कुमार होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष! बीजेपी ने दिए संकेत

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी के बीच बीजेपी ने संकेत दिए हैं कि वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को नया विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है. वे लगातार आठवीं बार विधायक बने हैं और पार्टी के सबसे सीनियर सदस्य हैं.

प्रेम कुमार होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष! बीजेपी ने दिए संकेत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार और उनके नए मंत्रीमंडल के सदस्य शपथ लेंगे. इस बार के मंत्रिमंडल में किनको मौका मिलेगा, इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है. 


लेकिन इसी बीच नई खबर सामने आई है. बीजेपी अपने सीनियर नेता प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बना सकती है. प्रेम कुमार लगातार आठवीं बार गया से विधायक चुने गए हैं और वे बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायक हैं. 


प्रेम कुमार निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव की जगह ले सकते हैं. नन्द किशोर यादव को इस बार के चुनाव में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था, लिहाजा वे विधायक ही नहीं बन पाए. ऐसे में प्रेम कुमार को मौका मिल सकता है.


वैसे सियासी गलियारे में चर्चा इस बात की भी थी कि जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर दावा किया था. जेडीयू का कहना था कि चूंकि विधान परिषद में बीजेपी के सभापति हैं, इसलिए विधानसभा में जेडीयू का अध्यक्ष होना चाहिए लेकिन बीजेपी ने ये डिमांड नहीं मानी.


स्पीकर बनने की चर्चा के बीच प्रेम कुमार आज डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पहुंचे. मीडिया से बातचीत में प्रेम कुमार ने कहा कि वे पार्टी के वफादार सिपाही हैं और पार्टी जो भूमिका तय करेगी,  उसे स्वीकार करेंगे.


वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं भी स्पीकर रहा हूं. प्रेम कुमार सदन में बीजेपी के सबसे सीनियर विधायक हैं. मुझे उम्मीद है कि प्रेम कुमार सदन को अच्छे से चलाएंगे. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मेरे लिए पार्टी जो भी भूमिका तय करेगी उसका स्वागत है.