ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, आपात स्थिति से निपटने के लिए कसी कमर

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दिशा में सदर अस्पताल परिसर में एक विशेष चुनाव कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से पूरे जिले के स्वास्थ्य तंत्र की निगरानी की जाएगी। किसी भी अप्रत्याशित घटना या स्वास्थ्य समस्या की सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद सुनिश्चित करेगी।


दरअसल, जिले के सदर अस्पताल में पहले से संचालित एईएस कंट्रोल रूम को इस बार चुनाव अवधि के लिए विशेष कंट्रोल रूम के रूप में सक्रिय किया जाएगा। यह 24 घंटे चालू रहेगा और जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों से लगातार संपर्क बनाए रखेगा। किसी भी आपात जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि मरीजों को समय पर और प्रभावी इलाज मिल सके।


मतदान के दिन डॉक्टरों की टीम विशेष रूप से अलर्ट रहेगी। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों और एम्बुलेंस सेवाओं को 24 घंटे तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हर प्रखंड में डॉक्टर अधिकारियों को प्रमुख बनाया गया है, जो अपने-अपने इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी करेंगे।


मतदान केंद्रों के पास एम्बुलेंस की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी कर्मी या मतदाता की अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके। जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा। मतदान के दौरान सभी अस्पतालों में दवाओं, इंजेक्शनों और प्राथमिक इलाज सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस अवधि के लिए डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया गया है।


इस पूरी तैयारी का उद्देश्य मतदान के दौरान स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी आपात स्थिति को तुरंत संभालना और मतदाताओं तथा चुनाव कर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की यह अलर्ट व्यवस्था चुनाव की पारदर्शिता और सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।