ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Dularchand Yadav murder : सूरजभान सिंह की भी हो जाएगी हत्या ! मोकामा पहुंचते ही निर्दलीय सांसद ने किया बड़ा खुलासा,कहा - बाहुबली को टिकट मिलेगा तो होंगे हादसे

मोकामा में चुनावी हिंसा भड़क गई, जदयू और जन सुराज पार्टी समर्थकों के बीच पथराव, राजद कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की संदिग्ध मौत से बढ़ा तनाव। पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया।

Dularchand Yadav murder : सूरजभान सिंह की भी हो जाएगी हत्या ! मोकामा पहुंचते ही निर्दलीय सांसद ने किया बड़ा खुलासा,कहा - बाहुबली को टिकट मिलेगा तो होंगे हादसे
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Dularchand Yadav murder : बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच गुरुवार को हिंसा की घटना सामने आई, जिसने क्षेत्र की सियासत को पूरी तरह गरमा दिया। घटना घोसवरी थाना क्षेत्र के बासवान चक में हुई, जहां जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों के बीच पथराव और मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए और इसी बीच राजद के पुराने कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दुलारचंद की मौत के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया, और पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बावजूद माहौल काबू में नहीं आ सका।


इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रात में दुलारचंद के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्होंने मामले पर गंभीर टिप्पणी की। पप्पू यादव ने कहा कि मोकामा और बाढ़ जैसे क्षेत्रों को अपराध के लिए जाना जाता है, और पिछले 16 साल में बिहार में अपराधियों का बोलबाला बढ़ गया है। उन्होंने जदयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने आरा, बक्सर और मोकामा जैसे क्षेत्रों में केवल अपराधी छवि वाले लोगों को टिकट दिया है। पप्पू यादव ने बताया कि इस हिंसा में केवल एक जाति को ही निशाना नहीं बनाया जा रहा है, बल्कि सभी जातियों के लोगों पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के उम्मीदवार सुरजभान सिंह के घर पर भी हमला हुआ, जिसमें भूमिहार समाज के लोग शामिल थे।


पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि अपराधी पुलिस के संरक्षण में रहते हैं और प्रशासन विपक्ष को फंसाने में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि दुलारचंद की हत्या जानवर की तरह की गई और प्रशासनिक कार्रवाई में एकतरफा रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो क्षेत्रीय नेता और कैंडिडेट्स खतरे में हैं। पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर भी भरोसा नहीं होने की बात कही और कहा कि जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट तक जाएंगे और सभी अधिकारियों की फोन डिटेल्स सार्वजनिक कराएंगे। उन्होंने यह भी मांग की कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ स्पीड ट्रायल कर उन्हें जल्द फांसी की सजा दी जाए।


पप्पू यादव ने अनंत सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पुटुस हत्याकांड में फांसी की सजा दी जानी चाहिए थी, लेकिन पैसा लेकर मामला पलट दिया गया। उन्होंने यादव समाज के कुछ लोगों की आलोचना करते हुए कहा कि अपराधियों का संरक्षण करना और उन्हें सत्ता तक पहुंचाना आतंक को बढ़ावा देना है। पप्पू यादव ने बीजेपी पर भी आरोप लगाया कि वह चुनाव के दौरान आतंक का माहौल बनाकर विपक्ष के लिए सीटों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में अब निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करना मुश्किल है और इस मामले की तत्काल जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए।