ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

DGP ने दिया इस्तीफा ! इस वजह से केंद्र ने जताई थी आपति; कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद; नए नाम को लेकर चर्चा तेज

झारखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्र की आपत्ति और कोर्ट विवाद के बाद उनके पद पर बने रहना मुश्किल हो गया था।

DGP ने दिया इस्तीफा ! इस वजह से केंद्र ने जताई थी आपति; कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद; नए नाम को लेकर चर्चा तेज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

प्रसाशनिक महकमे से जुड़ीं एक अहम खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां DGP ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद पुलिस महकमे में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद अब नए डीजीपी नियुक्त करने को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल अब इसको लेकर कई तरह की चर्चा तेज हो गई है। 


दरअसल, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उनके नजदीकी सूत्र इसे सच बता रहे हैं। 1990 बैच के इस आइपीएस अधिकारी को सेवानिवृत्ति के बाद डीजीपी बनाए जाने के फैसले को कोर्ट में भी चुनौती दी गई थी। इस मामले में भाजपा के बड़े नेता और  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए दायर अवमानना याचिका स्वीकृत नहीं की जा सकती है।


मामले में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को लगातार तीन चिट्ठियां लिखकर नियुक्ति को नियम विरुद्ध करार दिया था। उन्हें आइपीएस अधिकारियों की प्रोन्नति से संबंधित यूपीएससी की बैठक में भी आने के लिए निमंत्रित नहीं किया गया था। डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रोन्नति से संबंधित मामले में डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल उठे थे। केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने गुप्ता के कार्यकाल विस्तार की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण कुछ प्रमोशन मामलों पर फैसला टाल दिया गया था।


इसके बाद से ही उनके पद को लेकर असमंजस की स्थिति और गहराने लगी थी। यह साफ हो गया था कि केंद्र की मंजूरी के बिना गुप्ता का पद पर बने रहना मुश्किल होगा। सूत्रों के अनुसार इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने इस्तीफा देना उचित समझा।