ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

Bihar News: AIMIM में शामिल हुए टॉपर्स घोटाले के मास्टरमाइंड, बिहार की इस सीट से ठोकेंगे ताल..

Bihar News: बिहार के कुख्यात टॉपर्स घोटाले के आरोपी बच्चा राय ने AIMIM जॉइन कर ली है। ओवैसी उन्हें इस सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में, आगामी विधानसभा चुनाव में दिलचस्प होने जा रहा माहौल..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार की राजनीति में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। यहां 2016 के बिहार बोर्ड टॉपर्स घोटाले के मुख्य आरोपी अमित कुमार उर्फ बच्चा राय ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का दामन थाम लिया है। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली इस पार्टी में शामिल होने के बाद बच्चा राय ने वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। ओवैसी हाल ही में सीमांचल दौरे पर बिहार पहुंचे थे, जहां उनकी बच्चा राय से मुलाकात हुई।


बिहार के लिए बच्चा राय कोई सामान्य नाम नहीं है। वे वैशाली के भगवानपुर स्थित वीआर कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल और सचिव थे। 2016 में खुलासा हुआ कि उन्होंने छात्रों के नतीजे बदलवाने के लिए बोर्ड अधिकारियों से सांठगांठ की थी। घोटाले में आर्ट्स टॉपर रूबी राय और साइंस टॉपर सौरभ श्रेष्ठ जैसे नाम सामने आए थे जो उनके कॉलेज के ही छात्र थे। प्रवर्तन निदेशालय ने उनके घरों पर छापा भी मारा, जहां से तीन करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। 2018 में ईडी ने उनकी और परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली। बच्चा राय को घोटाले का मास्टरमाइंड माना गया और वे कोर्ट में सरेंडर करने के बाद जेल पहुंचे। लंबे समय जमानत पर बाहर आने के बाद अब वे राजनीतिक पिच पर उतर आए हैं।


AIMIM की ओर से अब बच्चा राय को महुआ से टिकट देने की बात जोरों पर है। पार्टी ने 6 अक्टूबर के आसपास महुआ में ओवैसी की सभा आयोजित करने की योजना बनाई है, जहां यह ऐलान हो सकता है। लेकिन बता दें कि यह सीट पहले से ही गरम है। आरजेडी के लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के भी इसी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में महुआ विधानसभा सीट आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की सबसे रोचक जंग का मैदान बन सकती है। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपी को टिकट देने पर विपक्षी दल AIMIM पर काफी सवाल उठा रहे हैं।

संबंधित खबरें