ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Election 2025: ‘उनलोगों ने कुछ काम किया है क्या? उनको वोट मत दीजिएगा’, सुपौल में RJD और कांग्रेस पर बरसे सीएम नीतीश कुमार

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के प्रचार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपौल में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। त्रिवेणीगंज की सभा में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया, इसलिए उन्हें वोट न दें।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित अनुपलाल यादव कॉलेज परिसर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मंच से उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछला वाला सरकार कुछ काम नहीं किया जी, इसलिए उन सबको वोट नहीं कीजिएगा।


मुख्यमंत्री के इस बेबाक बयान पर जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर महिला सशक्तिकरण तक,हर क्षेत्र में काम हुआ है। 


सभा के दौरान नीतीश कुमार ने सुपौल जिले के चारों जदयू प्रत्याशियों को माला पहनाकर विजय का आशीर्वाद दिया। इस बीच एक दिलचस्प नज़ारा तब देखने को मिला जब उन्होंने खुद मंत्री बिजेंद्र यादव को मंच पर बुलाकर ज़बरदस्ती माला पहनाई और अपने बगल में खड़ा किया। 


जिसे देखकर पर मंच और भीड़ दोनों में ठहाके गूंज उठे। मुख्यमंत्री का यह संबोधन न सिर्फ़ विपक्ष पर सीधे हमले के लिए बल्कि उनके सहज और चुटीले अंदाज़ के कारण भी चुनावी चर्चाओं में छा गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता