ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Election 2025: वोटिंग को लेकर महिलाओं में उत्साह चरम पर, अपने पसंदीदा उम्मीदवार को देने पहुंची वोट

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण के मतदान की शुरुआत होते ही महिलाओं का हुजूम देखने को मिला। महिलाएं मतदान के प्रति बेहद उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देने के लिए बूथ पर पहुंची हैं।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन करेंगे। पूरे राज्य में 45,341 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर लगभग 3.75 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इस चरण में कुल 1,314 उम्मीदवारों में से 122 महिला उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।


बिहार में पहले चरण के मतदान की शुरुआत होते ही महिलाओं का हुजूम देखने को मिला। महिलाएं मतदान के प्रति बेहद उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देने के लिए बूथ पर पहुंचीं। कई महिलाएं मंगल गीत गाते हुए मतदान केंद्र पहुंचीं और उनका कहना था कि वे वोट डालकर ही घर लौटेंगीं। 


मुजफ्फरपुर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4,186 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 32.98 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महिला मतदाता इन केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में सक्रिय हैं। महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए इन बूथों पर पूरी टीम महिला कर्मियों की तैनात की गई है। मतदाताओं ने इस अनोखे प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह का सजावट मतदान केंद्र को आकर्षक और प्रेरक बनाता है, जिससे महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरणा मिलती है।


महिला मतदाता बिहार चुनाव में एक निर्णायक शक्ति बनकर उभर रही हैं। प्रशासन और चुनाव आयोग ने महिला मतदाताओं को सुरक्षित और सहज मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। महिला मतदान केंद्र, महिला कर्मियों की तैनाती और थीम आधारित बूथ महिलाओं को मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पहले चरण के मतदान के दौरान महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी यह दर्शाती है कि बिहार के लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।