ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

BJP candidate list : NDA में सीट बंटवारा का फार्मूला तय, अमित शाह आज तैयार करेंगे BJP कैंडिडेट का फाइनल लिस्ट;इन लोगों का नाम कटना हुआ तय

BJP candidate list : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली में आज अमित शाह उम्मीदवारों की फाइनल सूची को मंजूरी देंगे। जिन सीटों पर नाम तय हो चुके हैं,

first phase election
first phase election
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

BJP candidate list :  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी दल अब अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। बीजेपी की ओर से पहले चरण की सीटों की पूरी सूची दिल्ली पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक आज गृह मंत्री अमित शाह इस पर अंतिम मुहर लगाएंगे। पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों के साथ यह भी तय कर लिया है कि नॉमिनेशन के दौरान और उसके बाद होने वाली सभाओं में कौन-कौन बड़े नेता शामिल होंगे।


बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट पांच कॉलम में तैयार की है। पहले कॉलम में जिला का नाम, दूसरे में उस जिले की सीटें जहां पार्टी चुनाव लड़ रही है, तीसरे कॉलम में वर्तमान विधायकों के नाम, चौथे में नॉमिनेशन में शामिल होने वाले नेताओं की सूची और पांचवें कॉलम में सभा में मौजूद रहने वाले बड़े नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।


सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने जिन सीटों पर टिकट फाइनल कर दिया है, उनमें बेतिया से रेणु देवी, हरिसिद्धि से कृष्ण नंदन पासवान, पिपरा से श्याम बाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता, ढाका से पवन जायसवाल, रीगा से मोतीलाल प्रसाद, बथनाहा (एससी) से अनिल राम, परिहार से गायत्री देवी, बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा और खजौली से अरुण शंकर प्रसाद शामिल हैं।


इसके अलावा, बिस्फी से हरिभूषण ठाकुर ‘बचौल’, झंझारपुर से नीतीश मिश्र, छातापुर से नीरज कुमार सिंह, फारबिसगंज से विद्यासागर केसरी, बनमनखी (एससी) से कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्णिया से विजय खेमका, कटिहार से तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर से निशा सिंह, सहरसा से आलोक रंजन झा, दरभंगा से संजय सरावगी, केवरी से मुरारी मोहन झा, जाले से जीवेश कुमार, औराई से राम सूरत राय, बरूराज से अरुण कुमार सिंह, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा तथा दीघा से संजीव चौरसिया,बांकीपुर से नितिन नवीन  को टिकट मिलना तय माना जा रहा है।


इसके अलावा पारू से अशोक कुमार सिंह, बरौली से रामप्रवेश राय, गोपालगंज से कुसुम देवी, गोरियाकोठी से देवेशकांत सिंह, अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू, हाजीपुर से अवधेश सिंह, रोसड़ा (एससी) से वीरेंद्र पासवान, बेगूसराय से कुंदन सिंह, बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, कटोरिया (एसटी) से निक्की हेम्ब्रम और बिहारशरीफ से सुनील कुमार का नाम भी तय हो गया है।


बीजेपी की 44 सीटों पर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है। इनमें कई सीटिंग विधायक भी हैं जिनका टिकट काटा जा सकता है। रामनगर (एससी) से भागीरथी देवी, बगहा से राम सिंह, नरकटियागंज से रश्मि वर्मा, नौतन से नारायण प्रसाद, रक्सौल से प्रमोद सिन्हा, सीतामढ़ी से मिथलेश कुमार, राजनगर (एससी) से रामप्रीत पासवान, नरपतगंज से जयप्रकाश यादव, सिकटी से विजय मंडल, कोढ़ा (एससी) से कविता पासवान, गौड़ाबौराम से स्वर्णा सिंह, अलीनगर से मिश्रीलाल यादव, हायाघाट से रामचंद्र साह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह और दरौंदा से करणजीत सिंह की सीटों पर बदलाव की संभावना जताई जा रही है।


इसके अलावा तरैया से जनक सिंह, छपरा से सीएन गुप्ता, लालगंज से संजय कुमार सिंह, पातेपुर (एससी) से लखिंदर पासवान, मोहिउद्दीन नगर से राजेश सिंह, बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता, पीरपैंती (एससी) से ललन पासवान, कहलगांव से पवन यादव, बांका से रामनारायण मंडल, मुंगेर से प्रणव कुमार यादव और बाढ़ से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट भी अब तक फाइनल नहीं हुआ है।


आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह, मोहनिया (एससी) से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत बिंद, चेनारी (एससी) से मुरारी प्रसाद गौतम, गया टाउन से प्रेम कुमार और वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह के टिकटों पर भी अंतिम फैसला होना बाकी है। वहीं बक्सर, डुमरांव और ब्रह्मपुर सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा जारी है।


बीजेपी के नॉमिनेशन में बिहार के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, जिनमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडे, राजीव प्रताप रूढ़ी और दिलीप जायसवाल जैसे नेता शामिल हैं। वहीं, रैली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के अलावा एनडीए घटक दलों के नेता भी मंच साझा करेंगे। इनमें अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी, रवि किशन, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी भी शामिल रहेंगे।


पार्टी सूत्रों का कहना है कि अमित शाह द्वारा मंजूरी मिलते ही सभी उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार और नॉमिनेशन की तैयारी के निर्देश दे दिए जाएंगे। बिहार बीजेपी अब पहले चरण की चुनावी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।