ब्रेकिंग
Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस

Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन अमित शाह के बड़े वादे,कहा - डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा के जाले में जोरदार रैली की। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मिथिला क्षेत्र के विकास, रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे

Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन  अमित शाह के बड़े वादे,कहा -  डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा के जाले में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए जनता को कई बड़े वादे किए और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया।


अमित शाह ने कहा कि बिहार ने 15 साल तक लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासन काल में “जंगल राज” देखा। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष अब इसे फिर से लौटाना चाहता है, जबकि उनका मकसद इसे रोकना और दरभंगा को एक विकसित जिला बनाना है। शाह ने सवाल उठाया कि लालू-राबड़ी ने 15 साल में दरभंगा के लिए क्या किया, और कहा कि दरभंगा में एम्स का निर्माण मोदी सरकार ने ही कराया, जिससे लोगों को इलाज के लिए पटना या दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज किया।


अमित शाह ने दरभंगा और मिथिला क्षेत्र के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दरभंगा में आईटी पार्क युवाओं को रोजगार देगा और पुनौराधाम में साढ़े आठ सौ करोड़ रुपये से मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है, जिसे रामायण सर्किट से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, अयोध्या-सीतामढ़ी के बीच 45 सौ करोड़ रुपये की नई रेलवे लाइन और वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। दरभंगा में बाइपास, मेट्रो, और सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।


शाह ने महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक करोड़ 41 लाख महिलाओं के जीविका दीदी खाते में 10 हजार रुपये डाले गए हैं और अगली पांच साल में यह राशि दो लाख रुपये तक बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बिहार में 10 नए औद्योगिक पार्क, डिफेंस कॉरिडोर, और मखाना बोर्ड के गठन की योजनाओं का भी उल्लेख किया।


कृषि और बाढ़ से निपटने के उपायों का भी हवाला दिया। शाह ने कहा कि 36 हजार करोड़ रुपये से कोसी के पानी को किसानों के खेत तक पहुँचाया जाएगा और बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों को सहायता राशि छह हजार की जगह नौ हजार रुपये देने का वादा किया।


सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़ी उपलब्धियों का भी जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों का सफाया किया। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार बनने पर बिहार में बने तोप के गोले से आतंकवादियों को जवाब दिया जाएगा।


अमित शाह ने विपक्ष पर घोटालों के आरोप लगाए और पूछा कि लालू-राबड़ी ने क्या किया? उन्होंने चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, वर्दी घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला जैसे मुद्दे उठाए। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मोदी और नीतीश कुमार के शासन काल में कोई घोटाला नहीं हुआ और उनकी सरकार जनता की चिंता करती है।


शाह ने घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी घुसपैठियों के लिए अभियान चलाती रही, जबकि वे देश से चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन जताने वाले लोगों से मतदान करने की अपील की और कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने का काम सिर्फ एनडीए ही कर सकती है।


अमित शाह की यह सभा दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में चुनावी जोश बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसमें उन्होंने विकास, सुरक्षा, महिलाओं की भलाई, और उद्योग-आधारित योजनाओं का पूरा रोडमैप जनता के सामने रखा।